रिलायंस जियो के अनलिमिटेड फ्री ऑफर के बाद वैसे तो दूसरी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान सस्ते किए हैं. लेकिन ऐसे भी ऑफर नहीं आए हैं जो कायदे से जियो को टक्कर दे सकें. बीएसएनएल ने तो काफी आक्रामक ऑफर लॉन्च भी किए हैं, पर जियो के सामने फीके ही दिख रहे हैं.
बहरहाल, हम आपको बताना चाहते हैं कि आप उस मैसेज को इग्नोर करें जिसमें कहा जा रहा है कि 3 महीने तक एयरटेल अनलिमिटेड फ्री 3G और 4G डेटा दे रही है. इस मैसेज के साथ एक लिंक भी अटैच है जो आपको बेवकूफ बनाने का काम तो करता है, लेकिन साथ ही वो आपकी पर्सनल जानकारियां भी चुरा सकता है.
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक एक स्पैम मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है, 'एयरटेल के सभी यूजर्स के लिए लूट ऑफर चल रही है और जियो की वजह से एयरटेल का मार्केट खराब हो रहा है जिस वजह से इस ऑफर की शुरुआत की जा रही है.
इसे ऐक्टिवेट करने के लिए दिए गए लिंक को क्लिक करें जिसके बाद तीन महीने तक अनलिमिटेड फ्री 3G या 4G इंटरनेट चला सकते हैं.
इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपसे आपका मोबाइल नंबर और स्टेट दर्ज करने को कहा जाएगा. दूसरे पेज पर आपसे इस मैसेज को अपने 8 दोस्तों से शेयर करने को कहा जाएगा. इसके अलावा यहां आपका एक स्पॉन्सर ऐप डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया जाएगा.
हमारी सलाह है कि आप ऐसा न करें, क्योंकि संभव है की सेहक के लिए हानिकारक हो सकता है. हाल ही में गूलिगैन मैलवेयर से लगभग 1 मिलियन डिवाइस में खतरा बना है, तो मुमकिन है यह भी वैसा ही मैलयवेर होगा.
ज्यादातर ऐसे मामले में कुछ ऐप्स आपके स्मार्टफोन में इंस्टॉल हो जाते हैं और रिमोटली आपके डेटा हैकर्स को भेजते हैं. हालांकि आपको इसका पता नहीं चलता, क्योंकि हैकर्स तब ही आपके डेटा को यूज करते हैं जब उन्हें इनकी जरूरत होती है.
मुन्ज़िर अहमद