Confirm: 'टाइगर जिंदा है' और फिर लौट रहा है कटरीना के साथ

'एक था टाइगर' के सीक्वल 'टाइगर जिंदा है' में भाईजान संग एक बार फिर कटरीना कैफ करेंगे रोमांस. यश राज फिल्म्स ने ट्वीट कर किया एलान.

Advertisement
सलमान और कटरीना सलमान और कटरीना

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:28 PM IST

इंतजार खत्म सलमान और कटरीना लवर्स के लिए खुशखबरी है कि सलमान की फिल्म 'एक था टाइगर' के सीक्वल 'टाइगर जिंदा है' में भाईजान संग एक बार फिर कटरीना कैफ रोमांस करतीं नजर आएंगी.

सलमान संग ब्रेकअप के बाद ऐसा पहली बार होगा जब संग किसी फिल्म में नजर आएंगे. यश राज बैनर तले बन रही फिल्म टाइगर जिंदा है को 'सुल्तान' फेम डायरेक्टर अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं. इस सीक्वल में सलमान संग कटरीना को साइन करने को लेकर खूब अटकलें लगाई जा रहीं थी लेकिन यश राज फिल्म्स की ओर से अब इन अटकलों से पर्दा हटा दिया गया है. यश राज फिल्म्स ने ट्वीट कर इस बात का एलान कर दिया है कि एक था टाइगर के सीक्वल में संग कोई और एक्ट्रेस नहीं बल्कि कटरीना ही होंगी. ट्वीट में फिल्म की रिलीज का एलान भी किया गया है. सलमान और कटरीना की यह फिल्म क्रिसमस, 2017 में रिलीज होने जा रही है.

Advertisement

बॉलीवुड के इस ब्रेकअप कपल को फिर से स्क्रीन पर देखना मजेदार होगा. आखि‍री बार की जोड़ी साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'एक था टाइगर' में नजर आई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement