सुशील कुमार ने भैंस और स्कूटी देकर किया पहलवानों का सम्मान

डैफलम्पिक के पदक विजेता पहलवानों को सम्मानित करने में दोहरे ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार आगे आए हैं. उन्होंने इन खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों

Advertisement
सुशील कुमार ने पहलवानों को किया सम्मानित सुशील कुमार ने पहलवानों को किया सम्मानित

अमित रायकवार

  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

डैफलम्पिक के पदक विजेता पहलवानों को सम्मानित करने में दोहरे ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार आगे आए हैं. उन्होंने इन खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों – वीरेंद्र और अजय को यहां छत्रसाल स्टेडियम में सम्मानित किया. वीरेंद्र ने तुर्की में हुए डैफलम्पिक में स्वर्ण पदक जीता था जबकि अजय को कांस्य पदक हासिल हुआ था.

दोनों पहलवान गुरु हनुमान अखाड़े में अभ्यास करते हैं. इस मौके पर सुशील और उनके गुरु सतपाल ने वीरेंद्र को एक भैंस, 50 किलो बादाम और एक कनस्तर देसी घी के साथ सम्मानित किया गया जबकि अजय को स्कूटी और बादाम-घी ईनाम में दिए गए.

Advertisement

सुशील ने कहा कि उन्हें इन पहलवानों की कामयाबी पर गर्व है. इन्हें प्रोत्साहन की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वह वीरेंद्र से दंगल में कुश्ती लड़ चुके हैं और उनमें आगे बढ़ने की काफी सम्भावनाएं छिपी हैं. सतपाल ने भारत के स्वर्णिम अतीत का हवाला देते हुए कहा कि पहलवानों को आगे बढ़ाने के लिए व्यावसायिक घरानों का आगे आना अच्छा संकेत है. उन्होंने इन पहलवानों को राष्ट्र की धरोहर बताया.

इन दोनों पहलवानों के कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महासिंह राव ने कहा कि यह वीरेंद्र का इन खेलों में तीसरा गोल्ड है. उन्होंने इससे पहले 2005 और 2013 में भी गोल्ड जीते थे जबकि 2009 में उन्हें कांस्य पदक हासिल हुआ था। इस अवसर पर छत्रसाल स्टेडियम के प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन प्रशांत रोहतगी ने किया.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement