छेत्री के समर्थन में उतरे विराट, फैंस से बोले- फुटबॉल को भी दें प्यार

फुटबॉलर ने कहा, 'आप सभी के लिए जिन्होंने भारतीय फुटबॉल से उम्मीदें छोड़ दी है, हम अनुरोध करते हैं कि मैदान पर हमें खेलते देखने के लिए आएं.'उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर हमें गालियां देने या आलोचना करने का कोई फायदा नहीं है.

Advertisement
सुनील छेत्री और विराट कोहली (फाइल फोटो) सुनील छेत्री और विराट कोहली (फाइल फोटो)

अनुग्रह मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2018,
  • अपडेटेड 9:43 AM IST

भारत के बेहतरीन फुटबॉलरों में शुमार सुनील छेत्री ने शनिवार को लियोनेल मेस्सी, नेमार और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रशंसकों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा, 'हमें गालियां दो, आलोचना करो लेकिन भारतीय फुटबॉल टीम को खेलते देखने स्टेडियम में जरूर आओ.'

फुटबाल विश्व कप शुरू होने में महज दो हफ्ते रह गए हैं और प्रसारक फुटबाल प्रेमियों से हैशटैग के जरिए 'दूसरे देश' के प्रति अपना प्रेम जाहिर करने की अपील कर रहे हैं. ऐसे में भारत के लिए करने वाले छेत्री ने उनसे अपने 'मूल देश' के प्रति भी प्यार जताने का आग्रह किया है.

Advertisement

भारतीय टीम हाल ही में फीफा रैकिंग में 97वें स्थान पर पहुंच गई है. भारत ने चार देशों के टूर्नामेंट के पहले मैच में चीनी ताइपै को 5-0 से हराया. लेकिन मैच देखने के लिए बमुश्किल 2000 दर्शक पहुंचे थे. भारतीय कप्तान ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में तीसरी बार हैट्रिक लगाई.

छेत्री ने कहा, 'बड़े यूरोपीय क्लबों के प्रशंसकों से मैं इतना ही कहूंगा कि कई बार आप लोगों को लगता होगा कि हमारा स्तर उतना ऊंचा नहीं है तो अपना समय क्यों खराब करें. मैं मानता हूं कि हम उनके जैसा नहीं खेल सकते लेकिन हम अपनी कोशिशों से आपका समय जाया नहीं होने देंगे.'

मैदान पर आकर दें गालियां

फुटबॉलर ने कहा, 'आप सभी के लिए जिन्होंने भारतीय फुटबाल से उम्मीदें छोड़ दी है, हम अनुरोध करते हैं कि मैदान पर हमें खेलते देखने के लिए आएं.' उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर हमें गालियां देने का या आलोचना करने का कोई फायदा नहीं है. स्टेडियम आकर हमारे मुंह पर हमें . हो सकता है कि एक दिन हमारे बारे में आपकी राय बदल जाये और आप हमारे लिए तालियां बजाने लगें. आपका समर्थन हमारे लिए बहुत जरूरी है.

Advertisement

भारतीय टीम चार जून को कीनिया से खेलेगी जो छेत्री का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच भी होगा. फुटबॉलर छेत्री की अपील का समर्थन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी अपने फैंस से मैदान परल जाकर मैच देखने की गुजारिश की है.

विराट ने किया सपोर्ट

वीडियो पोस्ट करते हुए कोहली ने कहा कि सबसे मेरी अपील है कि वो भारतीय फुटबॉल टीम को मैदान पर खेलते देखने जाएं. उन्होंने कहा कि वे बहुत की प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और कड़ी मेहनत करते हैं, इसलिए मैदान पर जाकर उनका उत्साह बढ़ाएं.

विराट के कहा कि देश में खेल की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी यह काफी अहम है कि सभी खेलों को बराबर का समर्थन मिले. उन्होंने कहा कि वे सभी देश के लिए खेलते हैं ऐसे में उन्हें आपके समर्थन की जरूरत है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »