टेस्ट रैंकिंग: विलियमसन को हटाकर टॉप पर पहुंचे स्मिथ, जानिए कोहली किस पोजिशन पर

भारतीय कप्तान विराट कोहली बुधवार को जारी ताजा आईसीसी (ICC) टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.

Advertisement
Steven Smith (Getty) Steven Smith (Getty)

aajtak.in

  • दुबई,
  • 16 जून 2021,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST
  • स्मिथ ने पिछले साल बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया
  • विलियमसन चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे

भारतीय कप्तान विराट कोहली बुधवार को जारी ताजा आईसीसी (ICC) टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. शुक्रवार से साउथैम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में भारत की अगुआई करने वाले कोहली के 814 अंक हैं.

शीर्ष 10 में शामिल अन्य भारतीयों में कोहली के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (747 अंक) और स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (747 अंक) मौजूद हैं, जिन्होंने अपना संयुक्त छठा स्थान बरकरार रखा है.

Advertisement

स्मिथ ने पिछले साल बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया, उन्होंने न्यूजीलैंड के केन विलियमसन का हटाया जो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में अपनी टीम की अगुआई करेंगे.

विलियमसन चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे, जिससे वह स्मिथ से पांच रेटिंग अंक खिसक गए और बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए. स्मिथ के 891 रेटिंग अंक हैं.

इसका मतलब है कि स्मिथ दुनियाभर में खेले गए कुल 167 टेस्ट मैचों में शीर्ष पर रहे हैं और वह केवल गैरी सोबर्स (189 मैच) और विव रिचर्ड्स (179 मैच) से पीछे हैं.

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में सीनियर भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (850 अंक) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (908 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर कायम हैं. वह शीर्ष 10 गेंदबाजों में एकमात्र भारतीय भी हैं.

Advertisement

वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में 412 रेटिंग अंक से शीर्ष पर बरकरार हैं. भारत के रवींद्र जडेजा (386 अंक) और अश्विन (353 अंक) क्रमश: दूसरे और चौथे स्थान पर हैं.

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हैनरी अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 307 अंक और 64वें स्थान पर पहुंचे, जबकि एजाज पटेल ने भी करियर के अभी तक सर्वाधिक 323 अंक जुटाए. डेवोन कॉनवे ने अपना अच्छा फॉर्म जारी रखा, जिससे वह संयुक्त 61वें स्थान पर हैं.

इस रैंकिंग अपडेट में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट भी शामिल है. क्विंटन डि कॉक इससे चेतेश्वर पुजारा के साथ संयुक्त 12वें स्थान पर पहुंच गए. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »