मां बनने के बाद कोर्ट पर लौटीं सेरेना, पर हार गईं वापसी मैच

बेटी को जन्म देने के चार महीने बाद कोर्ट पर उतरीं 36 वर्षीय सेरेना को फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको ने मात दी.

Advertisement
सेरेना सेरेना

विश्व मोहन मिश्र

  • अबुधाबी,
  • 31 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:59 AM IST

मां बनने के बाद कोर्ट पर वापसी कर रहीं पूर्व नंबर-1 को हार का सामना करना पड़ा है. अबुधाबी आयोजित प्रदर्शनी मैच में उन्हें फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको से हार का सामना करना पड़ा.

देने के चार महीने बाद कोर्ट पर उतरीं 36 वर्षीय सेरेना को लाटविया की 20 साल की खिलाड़ी ने 6-2, 3-6, 10-5 से मात दी.

23 सिंगल्स ग्रैंड स्लैम पर कब्जा जमा चुकीं सेरेना मैच के दौरान पूरी तरह फिट नजर नहीं आईं और उनमें फुर्ती की कमी दिखी. मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘वापसी के बाद पहला मैच हमेशा काफी मुश्किल होता है. मैं यहां आकर खुश हूं.’ सेरेना 15 जनवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगी.

Advertisement

उल्लेखनीय है कि सेरेना ने इस साल सितंबर अपनी बेटी-एलेक्सिस ओलंपिया ओहानियान को जन्म दिया. अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी ने इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद से किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement