सेरेना ने मां बनने के दो हफ्ते बाद दिखाई बेटी की क्यूट तस्वीर

अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर की है.

Advertisement
इंस्टाग्राम पर तस्वीर इंस्टाग्राम पर तस्वीर

विश्व मोहन मिश्र

  • ,
  • 14 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST

35 साल की अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर की है. सेरेना ने अपनी नन्ही परी के जन्म के दो हफ्ते बाद पहली बार इंस्टाग्राम पर सेल्फी शेयर की है, जिसमें मां-बेटी दोनों नजर आ रही हैं.

सेरेना ने अपनी के नाम का भी खुलासा किया है. 23 ग्रैंड स्लैम पर कब्जा जमा चुकीं सेरेना ने बेटी का नाम पिता के नाम पर ही रखा है. सेरेना के मंगेतर का नाम एलेक्सिस ओहानियन है. उन्हीं के नाम पर सेरेना ने बेटी का नाम एलेक्सिस ओलंपिया ओहानियन जूनियर रखा है.

Advertisement

सेरेना एक सितंबर को मां बनीं. बताया जाता है कि बेटी को जन्म देने के बाद कई जटिलताओं की वजह से सेरेना को छह दिनों तक अस्पताल में ही रहना पड़ा. हालांकि एलेक्सिस स्वस्थ पैदा हुई, उसका वजन तीन किग्रा से ज्यादा था.

सेरेना विलियम्स ने टेनिस वर्ल्ड को अप्रैल में चौंकाने वाली खबर दी थी. तब सेरेना ने स्नैपचैट पोस्ट के जरिए अपने फैंस को यह खुशी शेयर की. दरअसल, सेरेना ने एक तस्वीर पोस्ट की था. इसमें वह पीले रंग का स्वीमसूट पहने हुए एक मिरर के सामने खड़ी थीं. उन्होंने तस्वीर के नीचे कैप्शन लिखा था- '20 हफ्ते'.

इस तस्वीर को पोस्ट किए जाने के बाद अमेरिकी स्टार सेरेना को दुनिया भर से बधाइयों का तांता लग गया. हालांकि इस पोस्ट को सेरेना ने बाद में डिलीट कर दिया. लेकिन उनके प्रतिनिधि ने मीडिया के सामने इसकी पुष्टि की कि सेरेना मां बनने वाली हैं. रेडिट के सह-संस्थापक एलेक्सिस ओहानियन से सगाई करने की खबर भी सेरेना ने सोशल मीडिया के जरिए दी थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »