IND vs ENG: अश्विन कैसे चटका रहे इतने विकेट? लक्ष्मण ने बताई ये वजह

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि रविचंद्रन अश्विन काफी सोच-विचार करने वाले क्रिकेटर हैं, जो लगातार अपने अंदर नयापन लाते हैं.

Advertisement
R Ashwin (@BCCI) R Ashwin (@BCCI)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 02 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST
  • लक्ष्मण ने कहा- अश्विन काफी सोच-विचार करने वाले क्रिकेटर हैं
  • 'अश्विन पता करते हैं कि बल्लेबाज की कमजोरियां क्या हैं'
  • वह 400 विकेट के आंकड़े को छूने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बने

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि रविचंद्रन अश्विन काफी सोच-विचार करने वाले क्रिकेटर हैं, जो लगातार अपने अंदर नयापन लाते हैं. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस अनुभवी ऑफ स्पिनर की सफलता में तैयारी की अहम भूमिका है.

अश्विन अहमदाबाद में दिन-रात्रि टेस्ट के दौरान जोफ्रा आर्चर को आउट करके टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट के आंकड़े को छूने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बने. भारत ने यह टेस्ट दो दिन के भीतर 10 विकेट से जीता. 34 साल के अश्विन ने श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे कम मैचों में यह उपलब्धि हासिल की.

Advertisement

भारत के लिए 134 टेस्ट खेलने वाले लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ पर कहा, ‘मुझे लगता है कि वह (अश्विन) काफी समझदार व्यक्ति हैं. जब आप शीर्ष स्पर पर खेल रहे होते हैं तो सिर्फ आपका कौशल मायने नहीं रखता, आपकी तैयारी, योजना और इसे अमलीजामा पहनाना भी काफी महत्वपूर्ण होता है.’

उन्होंने कहा, ‘वह पता करते हैं कि बल्लेबाज की कमजोरियां क्या हैं. वह उन्हें आउट करने की योजना बनाते हैं और मुझे लगता है कि यही कारण है कि वह अपने आप में नयापन ला रहे हैं.’

अपनी बात को साबित करने के लिए लक्ष्मण ने भारत के हाल के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अश्विन के खिलाफ स्टीव स्मिथ के परेशान होने का उदाहरण दिया.

उन्होंने कहा, ‘हमने हाल में ऑस्ट्रेलिया सीरीज में देखा कि उन्होंने (अश्विन ने) स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज को भी कैसे परेशान किया और यह चीज अश्विन या किसी अन्य चैम्पियन खिलाड़ी को विशेष बनाती है, यह कि वह सर्वश्रेष्ठ बनना चाहते हैं और सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं.’

Advertisement

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी अश्विन की तारीफ करते हुए कि वह देश के सबसे बड़े मैच विजेता खिलाड़ियों में से एक हैं.

चोपड़ा ने कहा, ‘400 टेस्ट विकेट के लिए 77 टेस्ट मैच. उन्होंने अब तक शानदार कौशल दिखाया है और एक गेंदबाज के रूप में प्रगति कर रहे हैं, वह काफी विकेट हासिल कर रहे हैं. मुझे लगता है कि वह रॉकस्टार हैं. वह भारत के अब तक के सबसे बड़े मैच विजेता में शामिल हैं, बेशक अनिल कुंबले नंबर एक रहेंगे.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »