साल 2016 के सर्वश्रेष्ठ भारतीय फुटबॉलर बने लालपेख्लुआ

देश के टॉप फुटबॉल क्लबों मोहन बागान और चेन्नयन एफसी के लिए खेलने वाले स्टार स्ट्राइकर जेजे लालपेख्लुआ को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने इस साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है.

Advertisement
जेजे लालपेख्लुआ जेजे लालपेख्लुआ

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST

देश के टॉप फुटबॉल क्लबों मोहन बागान और चेन्नयन एफसी के लिए खेलने वाले स्टार स्ट्राइकर जेजे लालपेख्लुआ को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने इस साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है. एआईएफएफ ने मौजूदा वर्ष के पुरस्कारों की घोषणा की.

एआईएफएफ की वार्षिक आम सभा (एजीएम) में महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने लालपेख्लुआ को पुरस्कार के तौर पर 2.5 लाख रुपये और ट्रॉफी देने का घोषणा की.

Advertisement

एआईएफएफ द्वारा जारी बयान में लालपेख्लुआ के हवाले से कहा गया है, ‘यह ऐसा अवार्ड है जिसे भारत का हर फुटबॉल खिलाड़ी पाना चाहता है. इसे पाकर बहुत अच्छा लग रहा है और मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं अपने प्रशिक्षकों का आभारी हूं.’ उन्होंने कहा, ‘मैं एआईएफएफ का भी शुक्रगुजार हूं क्योंकि यहीं से मेरा सफर शुरू हुआ था. गोवा में कोल्म टोल की अकादमी ने मुझे स्थापित किया.’


वहीं सस्मिता मलिका को एआईएफएफ ने 2016 की सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉल खिलाड़ी चुना है. उन्हें दो लाख रुपये और ट्रॉफी भेंट में दी जाएगी.


एआईएफएफ ने गुरप्रीत सिंह संधु और उवेना फर्नांडिस को भी विशेष सम्मान दिया है. इन दोनों को एक-एख लाख रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी. गुरप्रीत यूरोप लीग में खेलने वाले पहले भारतीय हैं. उन्होंने लीग में स्टावेक एफसी का प्रतिनिधित्व किया था. वहीं उवेना विश्व कप के फाइनल में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला अधिकारी हैं. उन्होंने फीफा अंडर-17 विश्व कप 2016 के फाइनल में हिस्सा लिया था.

Advertisement


रॉलिन बोर्जस को एआईएफएफ का सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी चुना गया. इसी साल हुए दक्षिण एशियाई खेलों में जीत हासिल करने वाली महिला टीम की खिलाड़ी संजू को एआईएफएफ ने वर्ष सर्वश्रेष्ठ उदीयमान महिला खिलाड़ी का अवार्ड दिए जाने की घोषणा की गई.


प्रांजल बनर्जी को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ रेफरी का खिताब मिला है जबकि पंजाब फुटबॉल संघ को जमीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देने में सर्वश्रेष्ठ अभियान चलाने का पुरस्कार दिया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement