बांग्लादेश से ड्रॉ के बाद बोले कोच- कमजोर टीम के खिलाफ हमने मौके गंवाए

फीफा विश्व कप क्वालिफायर के अपने तीसरे मैच में बांग्लादेश से 1-1 का ड्रॉ खेलने के बाद भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टीमाक ने कहा है कि आगे आने वाले मैचों से पहले टीम को अभी बहुत कुछ करना बाकी है.

Advertisement
@IndianFootball @IndianFootball

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 16 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST

  • 'हमने मौके को नहीं भुनाए और एक मूर्खतापूर्ण गोल भी खा बैठे'
  • गोलकीपर गुरप्रीत सिंधु मैच के 41वें मिनट में बॉल नहीं रोक पाए

फीफा विश्व कप क्वालिफायर के अपने तीसरे मैच में बांग्लादेश से 1-1 का ड्रॉ खेलने के बाद भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टीमाक ने कहा है कि आगे आने वाले मैचों से पहले टीम को अभी बहुत कुछ करना बाकी है. आदिल खान के 88वें मिनट में किए गए शानदार गोल की मदद से भारतीय फुटबॉल टीम ने मंगलवार रात यहां खेले गए फीफा विश्व कप क्वालिफायर के अपने तीसरे मैच में बांग्लादेश से ड्रॉ खेला. बांग्लादेश के लिए सादउद्दीन ने 41वें मिनट में गोल किया था.

Advertisement

'हमें आशावादी रहने की जरूरत है'

स्टीमाक ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'बांग्लादेश थोड़ा कमजोर था. हमने अच्छे से मौके को नहीं भुनाए और एक मूर्खतापूर्ण गोल भी खा बैठे. भारत आधुनिक और तकनीक फुटबॉल खेलने की कोशिश कर रहा है अभी और बहुत कुछ करना बाकी है.' कोच ने अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए कहा, 'हमें आशावादी रहने की जरूरत है. हमने किसी भी टीम के खिलाफ खेलने का आत्मविश्वास दिखाया है.'

भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंधु मैच के 41वें मिनट में बॉल नहीं रोक पाए, जिससे कि सादउद्दीन ने गोल कर बांग्लादेश का खाता खोल दिया. कोच ने संधु का बचाव करते हुए कहा, 'यही गोलकीपर का करियर है. कभी-कभी आपका अच्छा दिन होता है, तो कभी गलती कर बैठते हैं. ये मेरे खिलाड़ी है और मैं हमेशा उनका बचाव करूंगा.'

Advertisement

'भारतीय टीम जीत की हकदार थी'

स्टीमाक ने कहा कि भारतीय टीम जीत की हकदार थी. उन्होंने कहा, 'हमने जो गोल खाए, वह स्वीकार्य नहीं है और आप इस तरह से नहीं जीत सकते. लेकिन हमने अच्छा फुटबॉल खेला और हम जीत के हकदार थे.' यह पूछे जाने पर कि ब्रैंडन फर्नांडीज ने शुरुआत नहीं की, कोच ने कहा, 'वह गुवाहाटी में कैंप में चोटिल हो गए थे. ब्रैंडन छह-सात दिन अभ्यास से दूर रहे थे. उनके रहने से हम एक मजबूत टीम होते है, लेकिन कुछ चीजें आपके हाथों में नहीं होती है.'

बांग्लादेश से ड्रॉ खेलने के बाद भारतीय टीम फीफा विश्व कप क्वालिफायर में ग्रुप-ई में दो अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. एशियाई चैम्पियन कतर इस ग्रुप में तीन मैचों में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ सात अंक लेकर टॉप पर है. दूसरे नंबर पर ओमान और तीसरे नंबर अफगानिस्तान की टीम है. बांग्लादेश तीन मैचों के बाद पांचवें नंबर पर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »