IND vs AUS: टीम इंडिया को झटका, KL राहुल टेस्ट सीरीज से बाहर

ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है. अब इस कड़ी में केएल राहुल का नाम जुड़ गया है. उनकी बाईं कलाई में मोच आई है.

Advertisement
KL Rahul (Getty) KL Rahul (Getty)

aajtak.in

  • मेलबर्न,
  • 05 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST
  • मौजूदा AUS सीरीज से केएल राहुल बाहर हो गए
  • KL राहुल सीरीज के बाकी दो टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे
  • सीरीज का तीसरा टेस्ट सिडनी में गुरुवार से खेला जाएगा

ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है. अब इस कड़ी में केएल राहुल का नाम जुड़ गया है. शनिवार को टीम इंडिया के अभ्यास सत्र के दौरान मेलबर्न (एमसीजी) में नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए उनकी बाईं कलाई में मोच आई है. इसके बाद उन्हें मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से बाहर होना पड़ा. 

28 साल का यह विकेटकीपर-बल्लेबाज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेष दो टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएगा. केएल राहुल को पूरी तरह से ठीक होने में लगभग तीन सप्ताह लगेंगे. राहुल अब भारत लौटेंगे और बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब की प्रक्रिया से गुजरेंगे. 

Advertisement

बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘एमसीजी (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड) पर शनिवार को भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल की बाईं कलाई में मोच आ गई.’

सीरीज का तीसरा टेस्ट सिडनी में 7 जनवरी से खेला जाएगा, जबकि चौथा और आखिरी मैच ब्रिस्बेन में 15 जनवरी से होगा. केएल राहुल को एडिलेड और मेलबर्न में खेले गए टेस्ट में मौका नहीं मिला था. यह सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है.

उम्मीद की जा रही थी कि केएल राहुल को सिडनी टेस्ट में हनुमा विहारी की जगह अंतिम एकादश में रखा जाएगा. विहारी ने पिछली तीन पारियों में 45 रन ही बनाए हैं. इस चोट के कारण राहुल का इंग्लैंड के खिलाफ 5 फरवरी से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के शुरुआती मैचों में खेलना भी संदिग्ध है.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज उमेश यादव और मोहम्मद शमी पहले ही बाहर हो चुके हैं. दोनों बेंगलुरु में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. नियमित कप्तान विराट कोहली इन दिनों पितृत्व अवकाश पर हैं. 

रोहित शर्मा पहले दोनों टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, अब प्लेइंग XI में वापसी के लिए तैयार हैं. उन्हें चेतेश्वर पुजारा की जगह उपकप्तान बनाया गया है. वह सिडनी टेस्ट में शुभमन गिल के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »