बैडमिंटन: साइना-प्रणॉय एशिया चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हारे

शटलर साइना नेहवाल और एचएस प्रणॉय के महिला और पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में हारने से एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई.

Advertisement
साइना नेहवाल साइना नेहवाल

तरुण वर्मा

  • वुहान (चीन),
  • 28 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST

शटलर साइना नेहवाल और एचएस प्रणॉय के महिला और पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में हारने से एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई. इस महीने के शुरू में राष्ट्रमंडल खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक जीतने वाली साइना ने दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी और गत चैंपियन ताई जु यिंग के खिलाफ कड़ी मशक्कत की लेकिन वह इस चीनी ताइपे की खिलाड़ी से रोमांचक मुकाबले में 25-27 19-21 से हार गई.

Advertisement

दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी प्रणॉय को चीन के ओलंपिक चैंपियन चेन लोंग से खिलाड़ी से 52 मिनट में 16-21 18-21 से शिकस्त मिली. साइना की यह ताई जु यिंग के खिलाफ 16 भिड़ंत में यह लगातार आठवीं और सत्र की तीसरी हार है. वह इस साल इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में और ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हार गई थी.

ताई जु यिंग ने 4-1 की बढ़त से शुरुआत की और ब्रेक तक वह 11-6 से आगे थी. साइना ने ब्रेक के बाद 15-15 से बराबरी हासिल की और इसके बाद भारतीय खिलाड़ी 18-17 से आगे हो ली. साइना ने 20-18 से दो अंक की बढ़त बनाए रखी पर ताई जु ने इसे 20-20 से बराबर करने के बाद गेम अपने नाम कर लिया.

दूसरे गेम में भी साइना अपनी प्रतिद्वंद्वी की गलतियों का फायदा उठाकर 4-3 से आगे थी, लेकिन इसके बाद चीनी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए 10-7 से बढ़त बना ली. दोनों अंत में 19-19 की बराबरी पर थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी की गलती से ताई जु अगले दौर में पहुंच गईं.

Advertisement

प्रणॉय को अनियमित होने का खामियाजा हार से भुगतना पड़ा. उन्होंने शुरू में 5-2 से बढ़त बना ली थी, लेकिन चेन ब्रेक तक 11-10 से आगे हो गए थे. दोनों ने कुछ लंबी रैलियां खेली, लेकिन चेन ने 15-11 से बढ़त बनाए रखी.

इसके बाद चीनी खिलाड़ी 19-14 से आगे हो गया. प्रणॉय ने दो गेम प्वाइंट बचाए लेकिन उनका यह प्रयास विफल रहा और वह पहला गेम गंवा बैठे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »