DDCA की बैठक में जमकर हाथापाई, गांगुली से बोले गौतम गंभीर- फौरन करें भंग

दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की सालाना बैठक में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली से मांग की  है कि इस मामले पर संज्ञान लें और डीडीसीए को तत्काल भंग कर दें.

Advertisement
DDCA की बैठक में हुई मारपीट DDCA की बैठक में हुई मारपीट

aajtak.in

  • ,
  • 29 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 10:56 AM IST

  • DDCA की बैठक में आपस में भिड़े दो पक्ष
  • गौतम गंभीर ने की DDCA भंग करने की मांग

दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की सालाना बैठक में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस बैठक में एक पक्ष  रिटायर्ड जस्टिस बदर दुरेज़ अहमद को हटाने की मांग कर रहा था. इस झड़प में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) विधायक ओपी शर्मा को भी चोट लगी है.

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को ट्वीट करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. गौतम गंभीर ने कहा कि डीडीसीए के पदाधिकारी हद से बाहर चले गए हैं. डीडीसीए ने शर्मनाक काम किया है. गौतम गंभीर ने मांग की है कि डीडीसीए को तत्काल भंग किया जाए, साथ ही इसमें शामिल दोषियों पर ही आजीवन प्रतिबंध लगा दिया जाए. अभी तक सौरव गांगुली की इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आगे की पंक्ति में बैठे कुछ लोग सामने आते हैं और आपस में उलझ जाते हैं. लोग एक-दूसरे पर बुरी तरह झपटते हैं और धक्का-मुक्की करते हैं. दोनों गुटों में कौन लोग शामिल थे, इसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. थोड़ी देर में ही यह मामला शांत हो गया लेकिन शुरुआत में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर घूंसे बरसाए.

Advertisement
DDCA GOES “ALL OUT”...AND DDCA IS ALL OUT FOR A SHAMEFUL DUCK. Look, how handful of crooks are making mockery of an institution. I’d urge to dissolve immediately. Surely, sanctions or even a life ban for those involved.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक भी इस दौरान नजर आए. जब सदस्यों में किसी बात को लेकर असहमति बढ़ी तो नौबत हाथापाई की आ गई.

बैठक के बाद डीडीसीए की ओर से एक बयान आया है, हालांकि बयान में विवाद का कहीं भी जिक्र नहीं है. डीडीसीए की ओर जारी बयान में कहा गया है, 'शुक्रिया सदस्यों. डीडीसीए बोर्ड एजीएम की बैठक में शामिल सभी सदस्यों का आभार. इस सर्दी के माहौल में लोगों को आने के लिए शुक्रिया. बोर्ड के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रिया.'

DDCA अध्यक्ष का चुनाव 13 जनवरी को

न्यायमूर्ति दीपक वर्मा को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) का नया लोकपाल नियुक्त किया गया है. डीडीसीए एजीएम में रविवार को फैसला लिया गया कि नए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 13 जनवरी को होगा. ने आईएएनएस से कहा, 'हमारे पास पांच बिंदु थे. हमने सभी को लागू कर दिया. कुछ मुद्दों पर बहस हुई, लेकिन कोई विशेष चर्चा योग्य नहीं है.' गौतम गंभीर के ट्वीट के बाद यह देखना होगा कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली इस पर क्या फैसला लेते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement