HC ने आईपीएल मैचों पर नहीं लगाई रोक, पानी पर सरकार से मांगा जवाब

बॉम्बे हाई कोर्ट ने नौ अप्रैल को मुंबई में होने वाले आईपीएल के पहले मैच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. अदालत ने महाराष्ट्र सरकार से 12 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है कि स्टेडियम में पानी की आपूर्ति कहां से होगी.

Advertisement
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

लव रघुवंशी

  • मुंबई,
  • 07 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 8:22 PM IST

बॉम्बे हाई कोर्ट ने नौ अप्रैल को मुंबई में होने वाले आईपीएल के पहले मैच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. अदालत ने महाराष्ट्र सरकार से 12 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है कि स्टेडियम में पानी की आपूर्ति कहां से होगी.

टैंकर लॉबी पर की गई जांच की रिपोर्ट 12 अप्रैल को प्रस्तुत करनी होगी. उसके बाद फैसला लिया जाएगा.

Advertisement


इससे पहले बुधवार को सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र की स्थिति पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी. कोर्ट ने कहा कि स्टेडियम मेंटेन रखने के लिए जिस तरह पानी बर्बाद किया जा रहा है वह सही नहीं है. कोर्ट ने कहा कि मैच से ज्यादा पानी जरूरी है. क्या सरकार राज्य के हालात देख रही है?

जस्टिस वीएम कनाडे ने नाराजगी जताते हुए कहा, 'आप ऐसे पानी कैसे बर्बाद कर सकते हैं. आपको हालात पता हैं? में लोगों को चार से पांच दिन में एक बार पानी मिलता है.' उन्होंने कहा कि अगर सरकार के पास पानी बचाने का कोई उपाय नहीं है तो मैच को राज्य से बाहर ट्रांसफर कर देना चाहिए.

'मैच का आयोजन MCA नहीं कराता'
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि पिच पहले से तैयार की जा चुकी हैं और अब उन्हें मेंटेन रखने के लिए पानी की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मैच का आयोजन MCA नहीं कराता है. राज्य में आईपीएल के कई मैच होने हैं.

Advertisement


सूखाग्रस्त महाराष्ट्र में आईपीएल मैचों के लिये क्रिकेट पिचों के रखरखाव के मकसद से पानी के इस्तेमाल को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि मैचों को स्थानांतरित करना इस समस्या का हल नहीं है जो अब राष्ट्रीय समस्या बन चुकी है. आपको इस समस्या की जड़ तक जाना होगा. पानी की कमी जलवायु परिवर्तन का नतीजा है जिसका असर पूरे देश पर पड़ा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement