केरल में फुटबॉल के विकास में मदद करेगा ऑस्ट्रेलिया

फुटबॉल के जरिए सामाजिक विकास की कोशिशों में जुटा ऑस्ट्रेलिया फुटबॉल महासंघ (एफएफए) इस साल केरल में छह से 12 साल के बच्चों में खेल और विभिन्न कौशल के विकास में मदद करेगा.

Advertisement
फुटबॉल फुटबॉल

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

फुटबॉल के जरिए सामाजिक विकास की कोशिशों में जुटा ऑस्ट्रेलिया फुटबॉल महासंघ (एफएफए) इस साल केरल में छह से 12 साल के बच्चों में खेल और विभिन्न कौशल के विकास में मदद करेगा.

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जूली बिशप ने केरल के लिए जमीनी स्तर के विकास कार्यक्रम जस्ट प्ले की घोषणा की.

केरल फुटबॉल संघ के अधिकारी ने कहा, ‘यह अब भी शुरुआती चरण में है. केरल फुटबॉल संघ को समुदाय की पहचान का जिम्मा सौंपा गया है. लक्ष्य है कि फुटबॉल के जरिए लैंगिक समानता और सामाजिक विकास हो. फुटबॉल का इस्तेमाल पिछड़े समुदाय के विकास में किया जाए.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »