लंबे ब्रेक के बाद टेनिस की हो रही वापसी, सेरेना और वीनस में होगा मुकाबला

अमेरिकी टेनिस स्टार खिलाड़ी सेरेना विलियम्स की बहन वीनस विलियम्स का कहना है कि केंटुकी में डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के दौरान दोनों के बीच होने वाला मुकाबला काफी विशेष होगा.

Advertisement
Venus-Serena (Getty) Venus-Serena (Getty)

aajtak.in

  • न्यूयॉर्क,
  • 13 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

अमेरिकी टेनिस स्टार खिलाड़ी सेरेना विलियम्स की बहन वीनस विलियम्स का कहना है कि केंटुकी में डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के दौरान दोनों के बीच होने वाला मुकाबला काफी विशेष होगा. दोनों बहनें एक-दूसरे के खिलाफ 31वीं बार आमने-सामने होंगी.

वीनस ने कहा, ‘यह काफी विशेष है. हम फिर एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे.’ दोनों गुरुवार को केंटुकी में डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में एक-दूसरे का सामना करेंगी. दोनों के बीच अब तक 30 बार हुए मुकाबलों में सेरेना ने 18 बार बाजी मारी, जबकि वीनस 12 बार ही जीत पाई हैं.

Advertisement

पंड्या को याद आया अपना कारनामा, कोई भारतीय अब तक नहीं कर पाया

दो पूर्व नंबर एक महिला खिलाड़ियों ने मिलकर 30 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीता है, सेरेना ने 23 और उनकी बड़ी बहन वीनस सात सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं. दोनों खिलाड़ियों के लिए यह मौका होगा कि वे देख सकें कि खेल से करीब छह महीने दूर रहने के बाद उनके खेल का स्तर कैसा है.

साथ ही दर्शकों के लिए भी यह टेनिस वापसी के दौरान बेहतरीन मैच देखने का मौका होगा, क्योंकि कोरोना वायरस के कारण खेल गतिविधियां ठप हो गई थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement