कैंसर पीड़ित बच्चे को बचाने के लिए रियो में जीता मेडल नीलाम करेगा ये खिलाड़ी

ओलंपिक में मेडल जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है लेकिन इस बार रियो ओलंपिक 2016 के एक खिलाड़ी ने अपने जीते हुए मेडल को नीलम करने की घोषणा कर दी है.

Advertisement
पोलैंड के पियोत्र मैलाचॉवस्की पोलैंड के पियोत्र मैलाचॉवस्की

सबा नाज़

  • ,
  • 26 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

ओलंपिक में मेडल जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है लेकिन इस बार रियो ओलंपिक 2016 के एक खिलाड़ी पोलैंड के पियोत्र मैलाचॉवस्की ने अपने जीते हुए मेडल को नीलम करने की घोषणा कर दी है.

अंग्रेजी अखबार 'द टाइम्‍स ऑफ इंडिया' की खबर के अनुसार खिलाड़ी ने मेडल किसी निजी स्वार्थ के लिए नहीं किसी की मदद करने के लिए नीलम करने की घोषणा की है. पोलैंड के ने रियो ओलंपिक 2016 में डिस्कस थ्रो में सिल्वर जीता है. मैलाचॉवस्की ने ऐलान किया है कि उनके मेडल बेचने से जो पैसा मिलेगा उसका इस्तेमाल रेयर कैंसर से पीड़ित एक पोलिश बच्चे के इलाज में करेंगे.

Advertisement

मैलाचॉवस्की ने पदक जीतने के बाद फेसबुक पर लिखा, 'रियो में मैंने गोल्ड के लिए संघर्ष किया. आज मैं लोगों से अपील करूंगा कि आइए हम सब मिलकर एक ज्यादा मूल्यवान चीज के लिए संघर्ष करें. इस शानदार बच्चे के स्वास्थ्य के लिए.' समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार डिस्कस थ्रो के मौजूदा विश्व विजेता पियोत्र ने घोषणा की है कि सिल्वर मेडल बेचने से जो भी पैसा मिलेगा उसे 3 वर्षीय पोलिश बच्चे ओलेक जिमांस्की के इलाज पर खर्च किया जाएगा. ओलेक पिछले दो साल से रेटिनोब्लास्टोमा नाम के आंख के रेयर कैंसर से पीड़ित हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »