ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बनीं दीपा कर्माकर

22 साल की दीपा कर्माकर ने रविवार को रियो डि जनेरियो में अंतिम क्वालीफायर और ओलंपिक टेस्ट इवेंट में प्रभावी प्रदर्शन किया. दीपा ने कुल 52.698 अंक जुटाकर रियो ओलंपिक में अपनी जगह पक्की की.

Advertisement

रोहित गुप्ता

  • रियो डि जनेरियो,
  • 18 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 2:25 PM IST

देश की टॉप जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने अगस्त में होने वाले रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इसके साथ ही वे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बन गई हैं.

जरूर पढ़ें: ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर इतिहास रचने वाली दीपा के बारे में ये 5 बड़ी बातें

52.698 अंक जुटाकर किया क्वालीफाई
22 साल की दीपा ने रविवार को रियो डि जनेरियो में अंतिम क्वालीफायर और टेस्ट इवेंट में प्रभावी प्रदर्शन किया. दीपा ने कुल 52.698 अंक जुटाकर रियो ओलंपिक में अपनी जगह पक्की की.

Advertisement

दीपा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी रचा था इतिहास
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रचने वाली दीपा महिला कलात्मक वर्ग में चार उप डिवीजन में से पहली में नौवें स्थान पर रही. अंतरराष्ट्रीय रेफरी दीपक कांगड़ा ने कहा, ‘तीन उप डिविजन के मुकाबले बाकी थे, लेकिन वह पहले ही तीन देशों के जिम्नास्ट को हरा चुकी है इसलिए दीपा का क्वालीफाई करना नतीजे घोषि‍त होने से पहले ही तय हो गया था.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »