मुश्किल में फंसे क्रिकेटर युवराज सिंह, गोवा में बिना अनुमति विला 'होमस्टे' पर देने पर मिला नोटिस

गोवा पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेश काले 18 नवंबर को मोरजिम में स्थित क्रिकेटर युवराज सिंह के विला 'कासा सिंह' के पते पर नोटिस जारी किया है. इसमें युवराज सिंह को 8 दिसंबर को 11 बजे व्यक्तिगत सुनवाई के लिए पेश होने के लिए कहा गया है.

Advertisement
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह

aajtak.in

  • पणजी,
  • 23 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:17 AM IST

गोवा पर्यटन विभाग ने क्रिकेटर युवराज सिंह को नोटिस भेजा है. युवराज सिंह को मोरजिम में उनके विला को बिना अनुमति और रजिस्ट्रेशन के रेंट पर देने पर ये नोटिस मिला है. उन्हें मामले में सुनवाई के लिए 8 दिसंबर को बुलाया गया है. दरअसल, गोवा पर्यटन व्यापार अधिनियम 1982 के तहत राज्य में बिना रजिस्ट्रेशन के विला को 'होमस्टे' के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

Advertisement

समाचार एजेंसी के मुताबिक, गोवा पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेश काले 18 नवंबर को मोरजिम में स्थित क्रिकेटर युवराज सिंह के विला 'कासा सिंह' के पते पर नोटिस जारी किया है. इसमें युवराज सिंह को 8 दिसंबर को 11 बजे व्यक्तिगत सुनवाई के लिए पेश होने के लिए कहा गया है. 

विभाग ने पूछा- कार्रवाई क्यों न की जाए? 

नोटिस में युवराज सिंह से ये भी पूछा गया है कि पर्यटन व्यापार अधिनियम के तहत विला का रजिस्ट्रेशन न कराने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए? नोटिस में कहा गया है कि संज्ञान में आया है कि मोरजिम में स्थित आवासीय परिसर को कथित तौर पर होमस्टे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है और यह ऑनलाइन भी बुकिंग के लिए उपलब्ध है. 

नोटिस में युवराज के ट्वीट का भी जिक्र

Advertisement

नोटिस में युवराज के एक ट्वीट का भी जिक्र है, जिसमें उन्होंने गोवा स्थिति अपने विला को बुकिंग के लिए उपलब्ध बताया था. नोटिस में कहा गया है कि अगर 8 दिसंबर तक जवाब नहीं आता, तो यह माना जाएगा कि नोटिस में आरोप सही हैं और धारा 22 के तहत अधिनियम के उल्लंघन करने पर आपपर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement