IPL 2022: फैन्स के लिए बुरी खबर, डेविड वॉर्नर समेत ये खिलाड़ी IPL के शुरुआती मैचों से बाहर

मेगा नीलामी के बाद फैंस को टूर्नामेंट के शुरू होने का इंतजार है. आईपीएल 2022 के लिए अभी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन इसके मार्च के आखिरी हफ्ते में शुरू होने की संभावना है. 

Advertisement
Warner-Cummins (getty) Warner-Cummins (getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:55 PM IST
  • वॉर्नर समेत तीन खिलाड़ी शुरुआती मैचों से आउट
  • IPL के मार्च के आखिर में शुरू होने की संभावना

IPL 2022: आईपीएल के आगामी सीजन पर सभी फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक तौर पर आईपीएल के 15वें सत्र की तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन इस लीग के मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है.

इसी बीच आईपीएल से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है. डेविड वॉर्नर, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज को छोड़ने के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे.

Advertisement

सीमित ओवर्स टीम का हिस्सा नहीं

वॉर्नर, हेजलवुड और कमिंस पाकिस्तान में चार मार्च से शुरु होने वाली टेस्ट साीरीज की टीम का हिस्सा हैं. यह सीरीज 25 मार्च तक चलेगी. 29 मार्च से शुरू होने वाले सीमित ओवरों के मुकाबलों के लिए ये खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं हैं.  हालांकि ये खिलाड़ी पांच अप्रैल से पहले अपनी आईपीएल टीमों के साथ नहीं जुड़ पाएंगे.

ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति के प्रमुख जॉर्ज बेली ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों के मैचों का हिस्सा नहीं रहने वाले केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी भी द्विपक्षीय सीरीज के समाप्त होने तक लीग के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. ऐसे में ये तीनों खिलाड़ी पाकिस्तान में टेस्ट श्रृंखला के बाद स्वदेश लौटेंगे और फिर आईपीएल के लिए भारत आएंगे.

आईपीएल का लेवल सबसे ऊपर

Advertisement

बेली ने cricket.com.au से कहा, 'मैं एक टूर्नामेंट के रूप में आईपीएल का पूरा सम्मान करता हूं  मुझे लगता है कि टी20 मैच में उसका लेवल सबसे ऊपर है. मुझे लगता है कि यह हमारे कुछ खिलाड़ियों के कौशल विकास के लिए वास्तव में एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट रहा है, इसलिए यह जरूरी है कि इसे कम करके नहीं आंका जाए.

बेली ने आगे कहा, 'प्रोटोकॉल के मुताबिक छह अप्रैल तक कोई भी केंद्रीय अनुबंधित ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल टीम में शामिल होने के लिए उपलब्ध नहीं होगा.' डेनियल सैम्स, रिले मेरेडिथ, नाथन कूल्टर-नाइल और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में नहीं आते हैं. ऐसे में ये खिलाड़ी आईपीएल की शुरुआत से फ्रेंचाइजी टीमों के साथ जुड़ने के लिए स्वतंत्र हैं

ऑलराउंडरों मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस, तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ, सीन एबॉट और नाथन एलिस भी लीग के शुरुआती चरण में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वे पाकिस्तान के खिलाफ तीन एकदिवसीय और एक टी 20 अंतरराष्ट्रीय के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं.

.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »