ESPL 2021 ग्रुप बी डे 6 मैच हुआ संपन्न, इन टीमों का रहा जबरदस्त प्रदर्शन

ESPL 2021 लेवल 1 ग्रुप बी राउंड 1 का छटवा दिन आज खत्म हुआ। लेवल 1 ग्रुप बी राउंड 3 मैच अवलोकन।

Advertisement
ESPL 2021, Group B ESPL 2021, Group B

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 3:27 PM IST

ESPL 2021 लेवल 1 ग्रुप बी राउंड 1 का छटवा दिन आज खत्म हुआ। यह इंडिया टुडे गेमिंग, इंडिया टुडे ग्रुप के गेमिंग और ईस्पोर्ट्स डिवीजन द्वारा घोषित एक फ्रैंचाइज़ी आधारित लीग है। टूर्नामेंट में 29 अगस्त, 2021 को होने वाले ग्रैंड फ़ाइनल में टॉप 8 टीमों के बीच वितरित 25,00,000 रुपये का एक विशाल प्राइज पूल है।

ESPL 2021 लेवल 1 ग्रुप बी डे 6 मैच

ग्रुप बी मैचों के पूरा होने के बाद कुल 22 टीमें लेवल 2 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी. जो 1 अगस्त से 8 अगस्त, 2021 तक होने वाला है. ग्रुप बी राउंड 1 चरण के अनुसार, कुल 12 मैच छटे दिन खेले गए। लीग के तीसरे राउंड में हर टीम ने कुल तीन मैच खेले. मैच बरमूडा, पर्गेटरी और कालाहारी नक्शों में खेले गए। सभी मैचों के अंकों को ध्यान में रखते हुए एक ओवरऑल स्टैंडिंग बनाई गई। ओवरऑल स्टैंडिंग से टॉप टीमें अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी।

Advertisement

ESPL 2021 लेवल 1 ग्रुप बी डे 6 मैच अवलोकन

पहले राउंड BR2M12 में टॉप राइट्स प्ले ने कुल 90 अंकों के साथ नंबर एक स्थान हासिल किया, जिसमें 30 किल पॉइंट शामिल है। टीम डिस्ट्रक्शन 73 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर स्टारब्रोक रहे और उनका कुल 67 टोटल रहा।

BR2M13 राउंड में पूरी तरह से डी एक्स ऑन फायर का दबदबा रहा। टीम ने 34 किल पॉइंट सहित कुल 90 अंक बनाए. एलवीएल लिमिटेड एडिशन ने कुल 80 अंक और 40 किल के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पाया एनईएफ गेमिंग ईस्पोर्टस ने 80 पॉइंट्स और 20 किल के साथ।

जबकि BR2M14 राउंड में हाई फ्लायर ने कुल स्टैंडिंग में 50 किल पॉइंट और 100 अंक बनाए। ट्रिपल एक्सपी ने ओवरऑल स्टैंडिंग में 86 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि, गुजरात 11 कुल 84 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

Advertisement

ब्रदर्स सुपर किंग्स BR2M15 में 44 किल पॉइंट और 108 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। टीम ठग्स और बीइंग एरर रही दुसरे और तीसरे स्थान पर कुल 102 और 82 पॉइंट्स के साथ।

कैसे और कहां देखें ESPL 2021 ग्रुप स्टेज मैच

के ग्रुप स्टेज मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, ताकि खिलाड़ी और प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीमों को लीग में प्रतिस्पर्धा करते देख सकें. आप हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और बंगाली सहित छह भाषाओं में ESPL 2021 मैचों के लिए लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।लाइव स्ट्रीम प्रसारण India Today और Aajtak के साथ India Today Gaming के YouTube और Facebook चैनलों पर उपलब्ध होगा। यहां आधिकारिक चैनल का लिंक दिया गया है।

AajTak Website Home Page

India Today Website Home

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement