Georgina Rodríguez : 'आपने गलती कर दी...', पुर्तगाल की हार के बाद कोच पर भड़की रोनाल्डो की पार्टनर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज़ ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले के बाद एक मैसेज शेयर किया है. यहां उन्होंने पुर्तगाल टीम के मैनेजर को जमकर लताड़ लगाई और रोनाल्डो को स्टार्टिंग-11 से बाहर करने पर खरीखोटी सुनाई.

Advertisement
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पार्टनर ने शेयर किया मैसेज क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पार्टनर ने शेयर किया मैसेज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST

फीफा वर्ल्ड कप 2022 से पुर्तगाल की विदाई हो गई है, क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोरक्को ने पुर्तगाल को हराकर उसका वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ दिया. स्टार प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह आखिरी वर्ल्ड कप था, उनका यह खिताब जीतने का ख्वाब अधूरा रह गया. हैरानी की बात ये रही कि आखिरी दो मैच में रोनाल्डो स्टार्टिंग-11 का हिस्सा नहीं थे. 

अब वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद जब हर कोई गम और गुस्से में है, तब क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज़ ने अपना रोष जाहिर किया है. जॉर्जिना का गुस्सा पुर्तगाल टीम के मैनेजर Fernando Santos पर निकला और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई. 

Advertisement


जॉर्जिना रोड्रिगेज़ ने पुर्तगाल के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि आज आपके कोच और दोस्त ने गलत फैसला किया, वो दोस्त जिसपर आपने खूब भरोसा किया और सम्मान किया. आपके आने के बाद मैच किस तरह बदला था, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी.

जॉर्जिना ने आगे लिखा कि दुनिया का सबसे बेहतरीन प्लेयर, सबसे खतरनाक हथियार को इस तरह हल्के में नहीं लिया जाता है. आप उसके साथ खड़े नहीं हो सकते हैं, जो आपको डिजर्व नहीं करता है. आज हम हारे नहीं हैं, बल्कि सीखे हैं.  

क्लिक करें: रोनाल्डो: 'ऐसे निकले कि जैसे दम निकले…', एक ख्वाब जो अधूरा ही रह गया 

आपको बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर का आखिरी वर्ल्ड कप खेल लिया है और उनका यह टूर्नामेंट जीतने का सपना अधूरा रह गया. रोनाल्डो को प्री-क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में स्टार्टिंग-11 में शामिल नहीं किया गया था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी. 

पुर्तगाल टीम के मैनेजर Fernando Santos ने हालांकि अपने फैसले को सही बताया और कहा था कि यह एक टीम का फैसला था, जो गेम और प्लानिंग के तहत किया गया था. बता दें कि रोनाल्डो को मैच के बाद फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया था. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »