फुटबॉल मैच में ऐसा बवाल कि टूट गया 15 साल पुराना रिकॉर्ड, 53 लोगों को दिखाया गया रेड कार्ड

ब्राजील में आयोजित एक फुटबॉल मैच में जमकर बवाल हुआ. हालात इतने खराब हो गए कि कुल 53 लोगों को रेड कार्ड दिखाए गए. विवाद के दौरान रेफरी को कई लोगों की ओर से जान से मारने और हिंसा की धमकियां दी गईं. पूरे मामले में बाद में पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. (Photo: Reuters) प्रतीकात्मक तस्वीर. (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मिनास गेरैस,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

ब्राजील में एक अंडर-20 फुटबॉल मैच के दौरान ऐसा बवाल हुआ, जिसकी मिसाल मिलना मुश्किल है. मामोरे और उबेरलैंडिया के बीच सेमीफाइनल में खिलाड़ियों के बीच जमकर हाथापाई हुई. स्थिति संभालने के लिए रेफरी को 51 खिलाड़ियों और टीम स्टाफ को रेड कार्ड दिखाना पड़ा. इसके अलावा उबेरलैंडिया के दो अधिकारियों को भी बाहर भेजा गया. इस तरह कुल 53 लोगों पर कार्रवाई हुई.

Advertisement

मिनास गेरैस में आयोजित इस मुकाबले में मामोरे की टीम 3-1 से आगे थी. दूसरे हाफ में टीम के तीसरे गोल के बाद विवाद शुरू हुआ. रेफरी फर्नांडो पैट्रिक ड्रोशिक मोडेस्टो की रिपोर्ट के अनुसार, मामोरे के खिलाड़ी डावी ने गोल का जश्न मनाते हुए विपक्षी डगआउट की ओर इशारा कर तंज कसा. इससे नाराज उबेरलैंडिया के गोलकीपिंग कोच पाउलो सर्जियो डायस डॉस सैंटोस मैदान में घुसकर उनसे भिड़ने पहुंच गए. इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी भी झगड़े में शामिल हो गए.
यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले CSK-SRH के बीच बड़ी ट्रेड डील, लियाम लिविंगस्टोन समेत 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली

रेफरी की रिपोर्ट के मुताबिकमारपीट के बाद 40 खिलाड़ियों और आठ स्टाफ सदस्यों को रेड कार्ड दिखाए गए. इससे पहले मैच में तीन खिलाड़ी रेड कार्ड देख चुके थे. इस तरह खिलाड़ियों और स्टाफ को मिलाकर कुल 51 लोगों को बाहर किया गया. दो क्लब अधिकारियों पर हुई कार्रवाई के बाद यह संख्या 53 हो गई.
यह भी पढ़ें: 'जुड़वां बच्चों की बुआ बनो, शादी भी करो...', सारा से अर्जुन की सास ने मांगी ये मुराद, भाभी सान‍िया ने भी कही दिल की बात

Advertisement

15 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
इससे पहले एक फुटबॉल मैच में सर्वाधिक रेड कार्ड का रिकॉर्ड 36 था. फरवरी 2011 में अर्जेंटीना की पांचवीं डिवीजन के मुकाबले में एटलेटिको क्लेपोल और विक्टोरियानो एरेनास के बीच हुए मैच में इतने रेड कार्ड दिखाए गए थे. ब्राजील की इस घटना ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

रेफरी पैट्रिक डोशिक मोडेस्टो ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि विवाद के दौरान कई लोगों ने उन्हें जान से मारने और हिंसा की धमकियां दीं. इन धमकियों को लेकर पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है.

हंगामे के कारण मुकाबला करीब 40 मिनट तक रुका रहा. हालात काबू में नहीं आने पर मैच को रद्द करना पड़ा. मैदान के बाहर भी विवाद थमा नहीं. आरोप है कि उबेरलैंडिया के अधिकारियों ने मामोरे के उपकरणों को नुकसान पहुंचाया, जबकि मामोरे के खिलाड़ियों ने मेजबान टीम के ड्रेसिंग रूम में तोड़फोड़ की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »