Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा के ‘चहल’ सरनेम हटाने पर युजवेंद्र ने तोड़ी चुप्पी, बोले- आप सबसे विनती है..

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है. उनकी वाइफ धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर सरनेम में बदलाव किया तो हर जगह उसकी चर्चा हुई. अब युजवेंद्र चहल ने इन अटकलों पर विराम लगाया है और किसी भी तरह की अफवाह पर गौर ना देने की अपील की है.

Advertisement
धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल (File) धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल (File)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर जितने कयास लगाए जा रहे हैं, उसपर चुप्पी तोड़ दी है. सोशल मीडिया पर गुरुवार सुबह से ही अटकलें चल रही हैं कि युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है. अब युजवेंद्र चहल ने एक पोस्ट शेयर कर सभी से किसी भी तरह के कयास पर विश्वास ना करने की अपील की है.

गुरुवार शाम को युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें फैन्स के लिए मैसेज लिखा. ‘सभी से एक विनती है कि हमारी रिलेशनशिप को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास ना करें. कृपया इसे तुरंत बंद कर दें.’ इसी के साथ युजवेंद्र चहल ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की.

आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम बदला था. उन्होंने अपने नाम के आगे से ‘चहल’ सरनेम हटा दिया था. इसके बाद युजवेंद्र चहल का भी एक पोस्ट सामने आया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि एक नई ज़िंदगी की शुरुआत हो रही है. 

Advertisement


 

युजवेंद्र चहल ने तमाम अटकलों पर इस तरह के पोस्ट से रोक लगाई तो धनश्री वर्मा ने भी सरनेम हटाने के बाद एक ऐसा पोस्ट किया था, जिसके कई मायने निकाले गए. धनश्री वर्मा ने अपनी एक तस्वीर जारी करते हुए लिखा कि एक राजकुमारी हमेशा अपने दर्द को शक्ति में बदल देगी. इस पोस्ट को भी अलग-अलग अटकलों से जोड़ा गया.

एक तरफ धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 'चहल' सरनेम को हटाया, दूसरी ओर युजवेंद्र चहल का मिस्ट्री पोस्ट सामने आया तो सोशल मीडिया पर अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया था. फैन्स ने अलग-अलग बातें लिखीं तो कुछ वक्त बाद युजवेंद्र चहल को ही सामने आना पड़ा और उन्होंने इस तरह सभी अटकलों पर विराम लगाया.

लॉकडाउन में हुई थी दोनों की शादी

पेशे से कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल से दिसंबर 2020 में शादी रचाई थी. दोनों ने सोशल मीडिया पर ही तस्वीर शेयर कर फैन्स को सरप्राइज़ किया था. उसके बाद से टीम इंडिया के हर दौरे पर धनश्री वर्मा अपने हसबैंड युजवेंद्र चहल के समर्थन में नज़र आती रही हैं. इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के मैच में भी धनश्री वर्मा लगातार आती रही हैं. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement