सेलेक्टर्स ने किया इग्नोर तो युवी बोले- 2019 वर्ल्ड कप तक उम्मीद रहेगी

सेलेक्शन कमिटी ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 स्क्वॉड में युवराज सिंह को एक बार फिर बाहर रखकर नए चेहरों को शामिल किया है.

Advertisement
युवराज सिंह युवराज सिंह

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 05 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST

टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह को चयनकर्ताओं ने बड़ा झटका दिया है. दरअसल, सोमवार को सेलेक्शन कमिटी ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 टीम का एलान किया था, जिसमें युवराज सिंह को एक बार फिर बाहर रखकर नए चेहरों को शामिल किया गया है.

इससे पहले यह माना जा रहा था कि श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में विराट कोहली और शिखर धवन समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के बाद शायद युवराज सिंह को मौका मिल ही जाएगा लेकिन सेलेक्टर्स ने इसके विपरीत जाकर युवा चेहरों को मौका देना सही समझा.

Advertisement

टीम की घोषणा करने के बाद चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा, कि ‘फिटनेस की वजह से युवराज को टीम में जगह नहीं मिली, इसके अलावा उन्होंने हाल के दिनों में किसी चुनौतीपूर्ण प्रतिस्पर्धा में हिस्सा भी नहीं लिया है.’ वहीं यूनिसेफ के एक कार्यक्रम में युवराज ने कहा कि ‘भले ही मैं नाकाम रहा हूं. लेकिन, 2019 वर्ल्ड कप तक तक उम्मीद नहीं छोडूंगा.’

युवराज ने कहा, ‘मैं फिटनेस टेस्ट में फेल हो रहा हूं. हालांकि, पिछले 3 फिटनेस टेस्ट मैं पास नहीं कर पाया लेकिन कल रविवार को मैंने ये टेस्ट पास कर लिया है. युवराज ने बताया कि अपने करियर को लेकर कोई भी फैसला वह स्वयं करेंगे. उन्होंने कहा, 'मैं असफलता से नहीं डरता. मैं उतार चढ़ावों गुजरा हूं. इससे आप मजबूत बनेंगे और अगले स्तर पर पहुंचेंगे.

Advertisement

गौरतलब है कि युवराज सिंह काफी समय से टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 30 जून को एंटीगुआ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. इसके बाद से ही वो टीम से बाहर हैं. फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच में उन्होंने 10 गेंदों पर ताबड़तोड़ 27 रन बनाए थे. चैंपियंस ट्रॉफी में वो जरुर टीम का हिस्सा थे. फिटनेस के लिए यो-यो टेस्ट पास नहीं कर पाने की वजह से उन्हें टीम में नहीं शामिल किया जा रहा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »