पाक विकेटकीपर सरफराज ने कहा, 'धोनी से मुझे प्रेरणा मिलती है, मैं धोनी को पूजता हूं'

अहमद ने कहा, 'निश्चित तौर पर धोनी से मुझे प्रेरणा मिलती है. वह विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों बहुत ही बेहतर तरीके से करते हैं. वह एक बेहतरीन विकेटकीपर हैं. मैं उन्हें पूजता हूं. जिस तरह से वह एक पारी को पूरा करते हैं, मैं वहीं पाकिस्तान के लिए करना चाहता हूं.'

Advertisement
धोनी जैसा फिनिशर बनना चाहते हैं सरफराज धोनी जैसा फिनिशर बनना चाहते हैं सरफराज

सूरज पांडेय

  • कोलकाता,
  • 14 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद का कहना है कि वह टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं और उनके जैसा 'फिनिशर' बनना चाहते हैं.


अहमद ने कहा, 'निश्चित तौर पर धोनी से मुझे प्रेरणा मिलती है. वह विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों बहुत ही बेहतर तरीके से करते हैं. वह एक बेहतरीन विकेटकीपर हैं. मैं उन्हें पूजता हूं. जिस तरह से वह एक पारी को पूरा करते हैं, मैं वहीं पाकिस्तान के लिए करना चाहता हूं.'

Advertisement


सरफराज ने अभी तक अस्थाई रूप से पाकिस्तानी टीम के लिए बल्लेबाज की भूमिका निभाई है और वह अपनी टीम की जरूरत के हिसाब से इस क्रम को जारी रखना चाहते हैं. टीम के एशिया कप अभियान के बारे में सरफराज ने कहा, 'बांग्लादेश में स्थिति काफी खराब थी. हर टीम के लिए पहले छह ओवर काफी मुश्किल थे, लेकिन अब हमने सभी चीजें सुलझा ली हैं और आशा है कि हम यहां बेहतर प्रदर्शन करेंगे.'

दोनों टीमों पर होगा प्रेशर
वर्ल्ड टी20 के एक अहम मुकाबले में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पाकिस्तान का सामना 19 मार्च को भारत से होगा और सरफराज का मानना है कि दोनों टीमों पर समान दबाव होगा. सरफराज ने कहा, 'यह बहुत बड़ा खेल है. दोनों टीमों पर समान दबाव होगा. हम यहां बेहतर क्रिकेट खेलने की पूरी कोशिश करेंगे.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement