पांच शहरों में खेले जाएंगे महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संघ (आईसीसी) ने अगले साल होने वाले महिला वर्ल्ड कप के लिए सोमवार को आयोजन स्थलों की घोषणा कर दी. इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप के मैच डर्बीशायर, ग्लूस्टशायर, लिसेस्टरशायर, लंदन और समरसेट में खेले जाएंगे. यह वर्ल्ड कप 26 जून से 23 जुलाई तक चलेगा.

Advertisement
लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 8:47 PM IST

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संघ (आईसीसी) ने अगले साल होने वाले महिला वर्ल्ड कप के लिए सोमवार को आयोजन स्थलों की घोषणा कर दी. इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप के मैच डर्बीशायर, ग्लूस्टशायर, लिसेस्टरशायर, लंदन और समरसेट में खेले जाएंगे. यह वर्ल्ड कप 26 जून से 23 जुलाई तक चलेगा.

इंग्लैंड 1993 के बाद महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा. 1993 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में हुए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था.

Advertisement

आईसीसी की महिला क्रिकेट समिति की अध्यक्ष क्लेरे कोनोर ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, ‘बीती गर्मियों में इंग्लैंड की मेजबानी में हुई महिलाओं की एशेज सीरीज के दौरान स्टेडियम में जुटी भीड़ ने साबित किया है कि इंग्लैंड में महिलाओं के क्रिकेट के प्रति खेल प्रेमियों का आकर्षण बढ़ा है. हमने एशेज सीरीज में स्टेडियमों में भारी भीड़ देखने को मिली और चेम्सफोर्ड और होवे में तो पूरा स्टेडियम खचाखच भरा रहा. मीडिया और कारोबारी समूहों का ध्यान इस ओर बढ़ा है.’

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के इवेंट डाइरेक्टर स्टीव एलवर्दी ने कहा, ‘इंग्लैंड में महिला क्रिकेट इस समय अपने सुनहरे दौर में है और यहां महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के आयोजन से निश्चित तौर पर इस ओर खेल प्रेमियों का रुझान और हर स्तर पर महिला क्रिकेट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी.’

Advertisement

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप सिंगल-लीग फॉर्मेट के तहत खेली जाएगी, जिसमें हर टीम एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी. लीग राउंड के बाद टॉप पर रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जिसमें विजेता दो टीमें 23 जुलाई को लॉर्ड्स में फाइनल खेलेंगी. 28 दिनों तक चलने वाले वर्ल्ड कप में कुल 31 मैच खेले जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »