यो-यो टेस्ट में कोहली पास, ये दिग्गज खिलाड़ी हो गया फेल, इंग्लैंड दौरे से बाहर रहना तय

ब्रिटेन जाने वाली टीम को शुक्रवार को राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी बुलाया गया था. सबसे पहले कोहली, एमएस धोनी और भुवनेश्वर कुमार के यो-यो टेस्ट हुए.

Advertisement
विराट कोहली (getty) विराट कोहली (getty)

विश्व मोहन मिश्र

  • बेंगलुरु,
  • 15 जून 2018,
  • अपडेटेड 9:40 PM IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली का आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में खेलना तय है, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबति रायडू नाकाम रहे और इंग्लैंड दौरे से बाहर रह सकते हैं.

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई को बताया ,‘ कोहली समेत सभी खिलाड़ियों ने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है. इंग्लैंड जाने वाली टीम में सिर्फ रायडू हैं, जो इसमें नाकाम रहे. उनका स्कोर 16.1 से कम था, जो भारत टीम के लिए मानक रखा गया है. रायडू को टीम से बाहर किया जाएगा.’

Advertisement

रायडू ने डेढ़ साल बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी की थी. आईपीएल-2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की खिताबी जीत के सूत्रधारों में शामिल रायडू ने 43.00 की औसत से 602 रन बनाए थे.

ब्रिटेन जाने वाली टीम को शुक्रवार को राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) बुलाया गया था. सबसे पहले कोहली, एमएस धोनी और भुवनेश्वर कुमार के यो-यो टेस्ट हुए. कोहली, धोनी, भुवनेश्वर, केदार जाधव और सुरेश रैना ने आसानी से टेस्ट पास कर लिया.

इसके बाद जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल, वॉशिंगटन सुंदर , युजवेंद्र चहल और मनीष पांडे टेस्ट के लिये गए. भारतीय टीम 27 और 29 जून को आयरलैंड से टी-20 मैच खेलेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »