मिस वर्ल्ड मानुषी को ऐसा जवाब दिया टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने

कोहली ने विश्व ताज जीतने पर मानुषी छिल्लर को बधाई दी और एक-दूसरे से हाथ मिलाया.

Advertisement
विराट कोहली और मानुषी छिल्लर विराट कोहली और मानुषी छिल्लर

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 01 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:59 PM IST

2017 की मिस वर्ल्ड बनीं इन दिनों को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकरत कर रही हैं. इसी क्रम में वह दिल्ली में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से भी मिलीं. कोहली ने विश्व ताज जीतने पर मानुषी छिल्लर को बधाई दी. विराट और मानुषी ने एक-दूसरे से हाथ भी मिलाया.

इस मौके पर मानुषी ने विराट से एक सवाल भी पूछा. मानुषी का सवाल था- आज आप वर्ल्ड के बेहतर बल्लेबाजों में से एक हैं. आज की युवा पीढ़ी आपसे प्रेरणा लेना चाहती है. क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उत्साहित बच्चों को आप क्या सलाह देंगे ?

Advertisement

विराट ने कहा, 'मैंने कभी किसी और की तरह बनने की कोशिश नहीं की. किसी को कभी भी खुद की पहचान नहीं छोड़नी चाहिए. अगर आप किसी और के जैसा बनना चाहेंगे, तो कभी सफल नहीं हो पाएंगे, और न ही दूसरों के लिए प्रेरणा बन पाएंगे. कड़ी मेहनत के अलावा खुद पर भरोसा रखिए.

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार कीर्तिमान बना रही है. विराट का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी लाजवाब है. वे 51 इंटरनेशनल शतक लगा चुके हैं. उनका यही फॉर्म जारी रहा, तो वे कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »