VIDEO: 'मां पर भद्दी गाली सुन आपा खो बैठा...', क्रिकेटर ने फैन को पकड़कर बीच मैदान चलाए लात-घूंसे, हुआ भयंकर बवाल!

क्रिकेट के मैदान पर अचानक भड़की हिंसा ने हर किसी को हैरान कर दिया. श्रीनगर में मैच गंवाने के बाद एक खिलाड़ी ने आपा खोकर दर्शक पर ताबड़तोड़ लात-घूंसे बरसा दिए. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
मैदान पर चले लात-घूंसे. (PHOTO: SCREENGRAB) मैदान पर चले लात-घूंसे. (PHOTO: SCREENGRAB)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:30 PM IST

श्रीनगर के मशहूर बख्शी स्टेडियम से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां क्रिकेट के मैदान पर खेल का रोमांच अचानक हिंसक झड़प में बदल गया. रेड प्रीमियर लीग (RPL) के एक अहम सेमीफाइनल मुकाबले के बाद मैदान पर जमकर लात-घूंसे चले. 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इस वायरल वीडियो में कश्मीरी क्रिकेटर जहांगीर लोन एक दर्शक के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद से खेल फैन्स के बीच इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है.

Advertisement

यह पूरी घटना रविवार को खेली गई सेमीफाइनल मैच के बाद हुई. इस मैच में आथवास इंडिया इलेवन ने रॉयल गुडविल सीसी को 3 विकेट से हरा दिया. इस हार के बाद मैदान पर तनाव का माहौल बन गया. जैसे ही विजेता टीम के समर्थक जीत का जश्न मनाने के लिए मैदान के अंदर आ गए और हारी हुई टीम के खिलाड़ी पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, तभी रॉयल गुडविल सीसी के लिए खेल रहे जहांगीर लोन और एक दर्शक के बीच तीखी बहस शुरू हो गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जहांगीर लोन सफेद स्वैपशर्ट और जींस पहने एक शख्स से उलझते हैं. फिर अचानक उन पर थप्पड़ और घूंसे बरसाने शुरू कर देते हैं. स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि वहां मौजूद अन्य लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं, लेकिन खिलाड़ी का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं लेता.

Advertisement

क्रिकेटर जहांगीर लोन ने दी अपनी सफाई

इस पूरे विवाद के तूल पकड़ने के बाद क्रिकेटर जहांगीर लोन ने एक स्थानीय मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए अपनी सफाई पेश की है. उन्होंने दावा किया कि जब उनकी टीम पवेलियन की तरफ जा रही थी, तब विपक्षी टीम के समर्थकों और दर्शकों ने उन्हें लगातार गालियां दीं.

जहांगीर का आरोप है कि उन्हें और उनकी मां को लेकर बेहद अपमानजनक और भद्दी गालियां दी गईं, जिससे वह खुद को रोक नहीं पाए. अपने गुस्से का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने या अपनी मां के खिलाफ ऐसी भद्दी गालियां कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि गर्मी और आवेश में आकर उन्होंने अपना आपा खो दिया था, जिसके बाद यह घटना घटी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »