वैभव सूर्यवंशी ने लंका से लिया सूद समेत बदला... फाइनल में दिखा 'बेबी बॉस' का बीस्ट मोड, इतने रन तो चौके-छक्के से बना दिए

दांबुला में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए की टीम्स ट्राई सीरीज के फाइनल आमने-सामने हुई हैं. इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से आग उगली और धमाकेदार प्रदर्शन कर एक बार फिर फैन्स का दिल जीत लिया.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ी सबसे तेज लिस्ट-ए फिफ्टी (Photo: BCCI) वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ी सबसे तेज लिस्ट-ए फिफ्टी (Photo: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • दांबुला,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच रविवार (21 जून) को दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी पारी से आलोचकों को करारा जवाब दे दिया.

वैभव सूर्यवंसी ने 324.14 की स्ट्राइक रेट से महज 29 गेंदों में 94 रनों की धाकड़ पारी खेली. अपनी इस पारी में वैभव ने 10 चौके और 8 छक्के जड़े. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य के बीच 8.5 ओवर में 132 रनों की साझेदारी हुई. 94 रनों की पारी में 88 रन वैभव ने चौके और छक्के से ही बना दिए.

Advertisement

हालांकि वैभव अपने शतक से जरूर चूक गए पर टीम को एक मजबूत स्थिति में ला खड़ा कर दिया.वैभव ने इस मैच में महज 11 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास... जड़ी लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी, 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी अब लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने श्रीलंका के कौशल्या वीरारत्ने का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

फाइनल से पहले वैभव उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और 4 मैचों में महज 117 रन ही बना सके. यह मैच वैभव के लिए इसलिए भी खास था क्योंकि 15 जून को खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंका-ए के खिलाड़ियों से तीखी बहस हो गई थी.

9⃣4⃣ runs
2⃣9⃣ balls
🔟 fours
8⃣ sixes

Vaibhav Sooryavanshi was at his brutal best in the #TriNationSeries Final 👏🫡

Updates ▶️ https://t.co/CnmyVyoyjy#SLAvINDA pic.twitter.com/k9crKMvbcU

Advertisement
— BCCI (@BCCI) June 21, 2026

मामला इतना बढ़ गया कि दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली थी. और बात हाथापाई तक पहुंच गई थी. इंडिया-ए वो मुकाबला सुपर ओवर में हार भी गया था. 

इस घटना के बाद वैभव सूर्यवंशी की 50 प्रतिशत मैच भी फीस काटी गई थी. हालांकि भारत-ए के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने वैभव सूर्यवंशी का बचाव करते हुए कहा था कि वैभव इस घटना से सीखेंगे, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी मैदान पर व्यवहार को लेकर शिक्षित किया जाना चाहिए.

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में दमदार प्रदर्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टार वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में भी चुना गया है.

Vaibhav Sooryavanshi says 'Good Morning' 💥

Watch Sri Lanka 'A' vs India 'A', LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. 📺#SonySportsNetwork #SonyLIV #TalentTVCup pic.twitter.com/e5PDd6NNPd

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 21, 2026

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर पुरुष टीम में जगह मिली है. वैभव ने हालिया IPL सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा जमाया था. वैभव ने IPL 2026 में कुल 72 छक्के जड़े और क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »