सूरत के होनहार क्रिकेटर की श्रीलंका में स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत

3 सितंबर को क्लब की अंडर-17 टीम के लिए देवेंद्र का चयन हुआ था. टीम कोलंबो से 35 किलोमीटर दूर नेगांबो के एक रिसोर्ट में ठहरी थी.

Advertisement
दिवंगत क्रिकेटर दिवंगत क्रिकेटर

गोपी घांघर

  • सूरत,
  • 07 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST

गुजरात के सूरत से श्रीलंका खेलने गए क्रिकेटर देवेंद्र सिंह सोढा की स्वीमिंग पूल डूबने से मौत हो गई. यह उदीयमान क्रिकेटर कोलंबो में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए गया था.

देवेंद्र सूरत की एक क्रिकेट क्लब से जुड़कर क्रिकेट के गुर सीख रहा था. बेटे की क्रिकेटर बनने की चाह पूरी करने के लिए पिता मान सिंह सोढा भी उसके लिए सुविधाएं जुटाने की हरसंभव कोशिश में जुटे थे.

Advertisement

3 सितंबर को क्लब की अंडर-17 टीम के लिए देवेंद्र का चयन हुआ था. टीम कोलंबो से 35 किलोमीटर दूर नेगांबो के एक रिसोर्ट में ठहरी थी. उसी रिसोर्ट के स्वीमिंग पूल में डूबने से देवेंद्र मौत हो गई.

पिता से 5 सितंबर की शाम आखिरी बार इस क्रिकेटर की बात हुई थी. देवेंद्र की मौत की खबर मिलते ही सूरत की अंबिका टाउनशिप में शोक की लहर दौड़ गई. लोगों का कहना है कि इस हादसे से देश ने एक उभरता हुआ क्रिकेटर खो दिया.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »