शोएब मलिक से रिश्तों को लेकर सानिया बोलीं- असुरक्षित नहीं लेकिन...

सानिया ने कहा, 'मुझे थोड़ा कम पजेसिव होने की जरूरत है. मैं अपने रिश्तों को लेकर असुरक्षित नहीं, बल्कि पजेसिव हूं.'

Advertisement
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा शोएब मलिक और सानिया मिर्जा

विश्व मोहन मिश्र

  • मुंबई ,
  • 27 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:13 AM IST

भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का कहना है कि जब भी उनके निजी जीवन की बात आती है, तो वह अपने रिश्तों को लेकर असुरक्षित महसूस नहीं करतीं लेकिन वह अपने रिश्तों को लेकर अधिकारवादी (पजेसिव) रुख रखती हैं. पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा ने अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ एक चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में यह बात कही.

Advertisement

स्वयं को दिए जाने वाले प्रेम सुझाव के बारे में पूछे जाने पर सानिया ने कहा, "मुझे थोड़ा कम पजेसिव होने की जरूरत है. मैं अपने रिश्तों को लेकर असुरक्षित नहीं, बल्कि पजेसिव हूं. हमें अब अपनी समस्याओं, अगर वे हों तो, को लेकर अधिक बातचीत करनी होगी और वह भी बेहतर तरीके से."

टेनिस खिलाड़ी ने बातचीत के दौरान, उस लम्हे को भी याद किया जब हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस से उन्हें बाहर जाने को कहा गया था. सानिया ने कहा, "मैंने टेनिस में शीर्ष वरीयता हासिल करने पर पार्टी दी थी. पार्टी सारी रात चली, फिर अधिक उम्र वाले चले गए और युवा रह गए. फिर सभी शोर-शराबा करते हुए पैलेस के पूल में घुस गए थे, अच्छा रहा कि सभी ने कपड़े पहने हुए थे."

टेनिस खिलाड़ी ने कहा, "तड़के करीब पांच बजे पैलेस के लोगों ने कहा कि हमारी पार्टी की आवाज काफी तेज है और इस कारण अब हमें इस पार्टी को बंद करके जाना होगा. हमने काफी कोशिश की उन्हें मनाने की, मैंने उनसे कहा कि मैंने पैसे चुकाए हुए हैं, मैं नंबर वन बनी हूं, पार्टी तो बनती है, लेकिन बाद में हमें जाना पड़ा. बहरहाल, काफी मजा आया था."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »