Ind Vs Ban 1st ODI: केवल केएल राहुल ही नहीं, बांग्लादेश से मिली टीम इंडिया को शर्मनाक हार के ये 5 भी ‘विलेन’

बांग्लादेश ने तीन मैच की सीरीज़ में टीम इंडिया को 0-1 से पीछे कर दिया है. पहले वनडे में मिली हार को हर किसी ने झकझोर दिया, इस हार के पीछे कई विलेन रहे जिन्होंने इसकी नींव रखी.

Advertisement
कप्तान रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर (फोटो: Getty Images) कप्तान रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर (फोटो: Getty Images)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में एक साल से भी कम का वक्त बचा है और टीम इंडिया के सभी स्टार प्लेयर अब इस मिशन में जुट गए हैं. तैयारी का पहला पड़ाव बांग्लादेश में पड़ा है और यहां टीम इंडिया को पहली ही परीक्षा में हार झेलनी पड़ी है. 4 दिसंबर को हुए मैच में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 1 विकेट से मात दी.

कम स्कोरिंग वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया पूरी तरह से बैकफुट पर नज़र आई, मैच में हार के बाद उप-कप्तान केएल राहुल की एक ड्रॉप कैच की काफी चर्चा है, जिसे टर्निंग प्वाइंट करार दिया गया. लेकिन सिर्फ केएल राहुल ही नहीं, बल्कि कई और मसले भी हैं जहां टीम इंडिया के हाथ से यह मैच निकल गया.

बांग्लादेश के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के लिए ये ‘पांच विलेन’ जिम्मेदार रहे...  

1.    केएल राहुल: टीम इंडिया जब संकट में थी, तब केएल राहुल ने 73 रनों की पारी खेल टीम इंडिया को संकट से बाहर निकाला. लेकिन फील्डिंग के वक्त केएल राहुल ही ऐसी गलती कर बैठे कि वही विलेन बन गए. केएल राहुल ने बांग्लादेशी प्लेयर मेहदी हसन का कैच ड्रॉप किया, तब बांग्लादेश लक्ष्य से 31 रन दूर थी और यह कैच पकड़ते ही टीम इंडिया मैच जीत जाती लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

2.    वाशिंगटन सुंदर: टीम इंडिया के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने फील्डिंग के दौरान बड़ी गलतियां की. बल्लेबाजी में वह 19 रन बना पाए, बॉलिंग में भी उन्होंने 17 रन दिए. लेकिन सुंदर ने फील्डिंग में एक कैच के लिए ट्राई नहीं किया, जो टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. इसके अलावा उनकी मिसफील्डिंग की वजह से दो चौके भी चले गए.

Advertisement

क्लिक करें: ड्रॉप कैच ने हरवाया मैच! वाशिंगटन सुंदर पर भड़के रोहित शर्मा का वीडियो वायरल

3.    कुलदीप सेन:
टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहे कुलदीप सेन ने पहले ही मैच में महंगा स्पेल दिया. कुलदीप सेन ने अपने सिर्फ 5 ओवर में 37 रन लुटवाए, लेकिन दो विकेट भी लिए. टीम इंडिया अंत में कोई कमाल नहीं कर सकी, यही कारण रहा कि एक विकेट के लिए बॉलर्स तरसे रहे और मैच हार गए.

4.    टॉप ऑर्डर फेल: बांग्लादेश के खिलाफ यह सीरीज़ इसलिए भी खास थी, क्योंकि सीनियर प्लेयर्स की वापसी हुई. लेकिन यह शानदार नहीं रही, रोहित-धवन-कोहली कोई बड़ा कमाल नहीं कर सके. शिखर धवन 7, विराट कोहली सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. जबकि कप्तान रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए और 27 रन बनाकर आउट हुए. 

Advertisement

5.    खराब फील्डिंग: टीम इंडिया को व्हाइट बॉल क्रिकेट में अव्वल दर्जे की टीम माना जाता है, लेकिन बांग्लादेश खे खिलाफ पहले वनडे में खिलाड़ियों ने जिस तरह की फील्डिंग की वह औसत से भी बुरी साबित हुई. लगातार कैच छोड़ना, मिस फील्डिंग करना इस मैच में एक आम बात-सी लगी और यही टीम इंडिया के लिए भारी पड़ा. 

बता दें कि मीरपुर में हुए तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 186 रन बनाए थे, भारत की ओर से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश ने इस लक्ष्य को 46 ओवर में हासिल कर लिया, उसके 9 विकेट गिर चुके थे और आखिरी विकेट की जोड़ी ने कमाल कर दिया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »