क्रुणाल पंड्या के पास से जब्त हुई लाखों रुपये की घड़ियां, DRI ने किया खुलासा

IPL 2020 में मुंबई इंडियंस के साथ खिताब जीतकर लौटे हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया. गुरुवार को दुबई से मुंबई पहुंचे क्रुणाल पंड्या को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI) के अधिकारियों ने रोक लिया. मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को लेकर अब DRI ने बयान जारी किया है.

Advertisement
Krunal Pandya Krunal Pandya

दिव्येश सिंह

  • मुंबई ,
  • 13 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST
  • क्रुणाल पंड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया
  • पंड्या को लेकर अब DRI ने बयान जारी किया
  • पंड्या के पास से जब्त हुई लाखों की घड़ियां

IPL 2020 में मुंबई इंडियंस के साथ खिताब जीतकर लौटे हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया. गुरुवार को दुबई से मुंबई पहुंचे क्रुणाल पंड्या को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI) के अधिकारियों ने रोक लिया. मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को लेकर अब DRI ने बयान जारी किया है. DRI ने बताया कि क्रुणाल पंड्या के पास महंगी और लक्जरी घड़ियां मिली थीं. ऐसे में मामला कस्टम विभाग को सौंप दिया गया था.

Advertisement

क्रुणाल पंड्या के पास कस्टम को Omega और Ambular Piguet की लाखों की चार लक्जरी घड़ियां मिलीं और उन्हें पंड्या ने सीमा शुल्क के लिए डिक्लेयर नहीं किया था और इसके लिए कोई शुल्क भी नहीं दिया था. क्रुणाल पंड्या के पास से घड़ियों को जब्त कर लिया गया और कस्टम को वैल्यूएशन के लिए सौंप दिया गया. सूत्रों के अनुसार पंड्या को आधी रात के आसपास जाने दिया गया.

देखें: आजतक LIVE TV 

घड़ियों का वैल्यूएशन पूरा होने के बाद, पंड्या को कस्टम ड्यूटी के रूप में इसकी वैल्यू का करीब 38 प्रतिशत मूल्य चुकाना होगा. पंड्या के खिलाफ लगाए जाने वाले जुर्माने की राशि के बारे में आगे का फैसला प्राधिकरण करेगा. एक बार जब पंड्या ने सीमा शुल्क और जुर्माने का भुगतान कर दिया, तो जब्त की गई लक्जरी घड़ियां उन्हें सौंप दी जाएंगी.

Advertisement

गुरुवार शाम को क्रुणाल पंड्या से एयरपोर्ट पर DRI ने शाम 5 बजे पूछताछ शुरू की और ज्यादा मात्रा में सोना लाने के कारण फाइन भी लगाया गया. सूत्रों की माने तो यूएई में आईपीएल के दौरान उन्होंने एक सोने की चेन खरीदी थी, जो भारत के कानून के तहत अनुमति की ज्यादा मात्रा में पाई गई. पंड्या ने इसके लिए माफी मांगी और कहा कि आगे से वह ये गलती नहीं करेंगे. इसके बाद डीआरआई ने उन्हें जाने की इजाजत दी.

क्रुणाल पंड्या मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं. वो टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बड़े भाई हैं. IPL में ये दोनों ही भाई मुंबई इंडियंस से खेलते हैं.  मुंबई इंडियंस ने 10 नवंबर को दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब पर कब्जा किया. 

क्रुणाल पंड्या ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 71 मैच खेले हैं. वह आईपीएल 2017 के फाइनल में मैन ऑफ द मैच थे. मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट को हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया था. इस साल के आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के केएल राहुल ने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया तो दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पर्पल कैप जीती.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »