एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जसप्रीत बुमराह की वापसी, मोहम्मद सिराज को मौका नहीं

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रेस्ट दिया गया है. एशियन गेम्स में वैभव सूर्यवंशी भी भाग लेते नजर आएंगे.

Advertisement
Jasprit Bumrah has been named in India's Asian Games team. (Reuters Photo) Jasprit Bumrah has been named in India's Asian Games team. (Reuters Photo)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मुंबई,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने एशियन गेम्स 2026 के लिए मेन्स टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई. जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी स्क्वॉड में शामिल कर चयनकर्ताओं ने बड़ा संदेश दिया है. वैभव ने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था.

Advertisement

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिए गए जसप्रीत बुमराह को सीधे एशियन गेम्स टीम में जगह मिली है. इससे साफ है कि भारतीय टीम प्रबंधन जापान में होने वाले इस मल्टी स्पोर्ट्स आयोजन को बेहद गंभीरता से ले रहा है. बुमराह की मौजूदगी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को नई धार देगी और टीम को स्वर्ण पदक बचाने में मदद करेगी. मोहम्मद सिराज एशियन गेम्स के लिए टीम में शामिल नहीं किए गए हैं.

टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर को एशियन गेम्स में भी कमान सौंपी गई है. युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है. वैभव ने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी,. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने 72 छक्के लगाकर कई रिकॉर्ड तोड़े और खुद को भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सुपरस्टार साबित किया. अब एशियन गेम्स उनके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में एंट्री, श्रेयस अय्यर नए कप्तान, टीम इंडिया का हुआ ऐलान

भारतीय टीम में संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं. अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का यह मिश्रण भारत को टूर्नामेंट का सबसे मजबूत दावेदार बनाता है.

जापान के आइची प्रीफेक्चर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले एशियन गेम्स में मेन्स क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू होगी. फाइनल 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, नेपाल, जापान, मलेशिया, हॉन्ग कॉन्ग और ओमान स्वर्ण पदक की दौड़ में शामिल होंगे.

भारत मौजूदा चैम्पियन के रूप में मैदान में उतरेगा. 2023 एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता था और अब उसकी नजर लगातार दूसरी बार गोल्ड जीतने पर होगी. जसप्रीत बुमराह की वापसी और वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी ने भारतीय टीम को और भी मजबूत बना दिया है.

श्रीलंका-ए के खिलाफ दो मल्टी-डे मैचों के लिए भी इंडिया-ए टीम की घोषणा की गई. इंडिया-ए की कप्तान ध्रुव जुरेल करेंगे. टीम का उप-कप्तान देवदत्त पडिक्कल को बनाया गया है.

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और  जसप्रीत बुमराह

Advertisement

मल्टी डे मैचों के लिए भारत-ए टीम: ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), हर्ष दुबे, अंशुल कम्बोज, साई सुदर्शन, सारांश जैन, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), आयुष पांडे, गुरनूर बरार, अमन मोखाड़े, देवदत्त पडिक्कल (उप-कप्तान), आकिब नबी, शेख रशीद, ऋतुराज गायकवाड़, यश ठाकुर और जीशान अंसारी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »