क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया साफ- स्मिथ कप्तानी के इकलौते दावेदार नहीं

सीए के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने कहा, ‘हमारे पास मेग लैनिंग (महिला क्रिकेट कप्तान), एरॉन फिंच और टिम पेन के रूप में तीन शानदार कप्तान हैं. कुछ शानदार युवा नेतृत्वकर्ता सामने आ रहे हैं. इसलिए यह स्टीव स्मिथ के जिम्मेदारी संभालने से नहीं जुड़ा है, यह कुल मिलाकर सर्वश्रेष्ठ को जिम्मेदारी देने से जुड़ा है.’ 

Advertisement
Steven Smith Steven Smith

aajtak.in

  • मेलबर्न ,
  • 22 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST
  • CA ने स्टीव स्मिथ की नियुक्ति पर दिया बड़ा बयान
  • CA ने माना- स्मिथ के अलावा भी कप्तानी के कई विकल्प
  • अर्ल एडिंग्स ने मौजूदा कप्तान टिम पेन को बताया बेहतरीन

स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट के कप्तान के रूप में फिर से नियुक्ति तय नहीं है और देश में क्रिकेट की संचालन संस्था क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) का मानना है कि ‘कुछ शानदार युवा नेतृत्वकर्ता’ सामने आ रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका में 2018 के बॉल टेंपरिंग स्कैंडल में भूमिका के कारण स्मिथ को कप्तानी से हटा दिया गया था और सीए ने टिम पेन को कप्तान नियुक्त किया था. हालांकि हाल ही में इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि स्मिथ को दोबारा कप्तान नियुक्त किया जा सकता है.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

इस मामले में जब बोर्ड के नजरिए के बारे में पूछा गया तो सीए के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘सबसे पहले तो हमारे पास मेग लैनिंग (महिला क्रिकेट कप्तान), एरॉन फिंच और टिम पेन के रूप में तीन शानदार कप्तान हैं. कुछ शानदार युवा नेतृत्वकर्ता सामने आ रहे हैं. इसलिए यह स्टीव स्मिथ के जिम्मेदारी संभालने से नहीं जुड़ा है, यह कुल मिलाकर सर्वश्रेष्ठ को जिम्मेदारी देने से जुड़ा है.’ 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने कहा, ‘स्टीव स्मिथ युवा हैं और जब वह जिम्मेदारी संभाल रहे थे तो अच्छे कप्तान थे. किसी भी उत्तराधिकारी के लिए योजना की जरूरत होती है. क्या विशिष्ट रूप से अगले कप्तान को लेकर एक बोर्ड के रूप में हमने बैठक की है? नहीं, ऐसा नहीं हुआ है.’ 

Advertisement

एडिंग्स ने कहा कि सीए ने पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न खिलाड़ियों को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है और जब पेन के उत्तराधिकारी को चुनने का समय आएगा तो हम चयनकर्ताओं की सिफारिश पर गौर करेंगे. 

पेन टेस्ट जबकि एरॉन फिंच सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम की अगुवाई प्रभावी तरीके से कर रहे हैं और ऐसे में सीए नए कप्तान को लेकर इंतजार कर सकता है, लेकिन खेल की संचालन संस्था ने पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रॉबर्ट्स के उत्तराधिकारी की तलाश की प्रक्रिया शुरू करने की योजना बनाई है. 

एडिंग्स ने कहा, ‘इस समय निक हॉक्ले शानदार काम कर रहे हैं, उन्होंने उस समय क्रिकेट का आयोजन किया जब हम सोच रहे थे कि हम ऐसा कैसे करेंगे, लेकिन उन्होंने काफी मुश्किल हालात में ऐसा किया. उन्होंने और बाकी टीम ने शानदार काम किया.’ उन्होंने कहा, ‘हम नए साल की शुरुआत में प्रक्रिया शुरू करेंगे.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »