Ind Vs Pak Asia Cup: 'भारत-PAK का मुकाबला सिर्फ एक...', एशिया कप पर सौरव गांगुली का बयान

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलने जा रही है. अब इस टूर्नामेंट के आगाज से पहले बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है. सौरव गांगुली को उम्मीद है कि भारतीय टीम एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहेगी.

Advertisement
सौरव गांगुली सौरव गांगुली

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 9:58 AM IST

एशिया कप 2022 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को होने वाले मुकाबले के जरिए करने जा रही है. इस महामुकाबले को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट फैन्स काफी उत्साहित हैं. अब भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बयान दिया है.

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच गेम को सिर्फ मैच के नजरिए से देखा जाना चाहिए. सौरव गांगुली ने कहा कि अपने खेल के दिनों में भी वह उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को एक स्पेशल मैच के रूप में नहीं देखते थे और उनका लक्ष्य हमेशा टूर्नामेंट जीतना रहता था.

Advertisement

गांगुली को अच्छे प्रदर्शन की है उम्मीद

सौरव गांगुली ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में बताया, 'मैं इसे एशिया कप के रूप में देख रहा हूं. मुझे 'भारत बनाम पाकिस्तान के रूप में कोई टूर्नामेंट नहीं दिखता है. जब मैं अपने खेल के दिनों में टीम इंडिया के लिए खेला करता था, तो इंडिया-पाकिस्तान मुकाबले को सिर्फ एक मैच समझता था. मैं हमेशा टूर्नामेंट जीतने की ओर देखता था.'

बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली को भारतीय टीम पर काफी भरोसा  है और उनका मानना है कि भारत एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करेगा. उन्होंने कहा, 'भारत एक अच्छी टीम है और उन्होंने हाल के दिनों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. उम्मीद है कि वे एशिया कप में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे.'

लीजेंड्स लीग में खेलेंगे गांगुली

सौरव गांगुली 16 सितंबर को ईडन गार्डन्स में लीजेंड्स लीग क्रिकेट मुकाबले में खेलते नजर आएंगे. गांगुली इयोन मॉर्गन की वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ अपनी टीम की कप्तानी करेंगे. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज से पूछा गया कि क्या भीड़ उनके बड़े-बड़े सिक्सर्स को देख पाएगी या नहीं. इसपर  गांगुली ने इस मामले पर हंसते हुए जवाब दिया कि वह बहुत लंबे समय से क्रिकेट से बाहर हैं और यह भी सुनिश्चित नहीं है कि वह एक भी गेंद को बैट के साथ मिलन कर पाएंगे.

Advertisement

गांगुली कहते हैं, 'मुझे नहीं पता कि क्या होगा. काश मैं पहले की तरह कवर ड्राइव खेल पाता. काश मैं बैट और गेंद को अच्छी तरह से कर पाता. मैं सिर्फ एक गेम खेलूंगा और खेल का आनंद लूंगा. यह खेल अच्छे अवसर के लिए होने जा रहा है और मैं इसमें भाग लेने के लिए काफी खुश हूं.'


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »