GT vs RR: गिल का गदर, सुदर्शन का संग्राम, मुल्लांपुर में क्वाल‍िफायर-2 में शुभमन ने ल‍िखी नई र‍िकॉर्ड गाथा

शुभमन गिल के विस्फोटक शतक और साई सुदर्शन की दमदार फिफ्टी के दम पर गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना ली. वैभव सूर्यवंशी के 96 रन भी राजस्थान को नहीं बचा सके. अब 31 मई को अहमदाबाद में गुजरात का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा.

Advertisement
शुभमन का शतक, GT का धमाका, फाइनल में एंट्री (Photo: PTI) शुभमन का शतक, GT का धमाका, फाइनल में एंट्री (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़),
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:44 AM IST

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को पूरी तरह पछाड़ते हुए 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 53 गेंदों में 104 रन ठोक दिए और टीम को तीसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंचा दिया.

अब 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. वहीं इस मुकाबले में शुभमन ग‍िल ने कई र‍िकॉर्ड अपने नाम क‍िए

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. टीम को युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक शुरुआत दी. उन्होंने 96 रन की शानदार पारी खेली. उनके अलावा डोनोवन फरेरा ने 38 रन और रविंद्र जडेजा ने 45 रन बनाकर राजस्थान को 20 ओवर में 214/6 तक पहुंचाया. गुजरात की ओर से जेसन होल्डर ने 2 विकेट लिए.

215 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स को शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 167 रन जोड़कर राजस्थान की उम्मीदें खत्म कर दीं. साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में 58 रन बनाए, जबकि गिल अंत तक छाए रहे. उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 3 छक्के जड़े. गुजरात ने 18.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.

आईपीएल प्लेऑफ में शतक जड़ने वाले पहले कप्तान 
इस मुकाबले में शुभमन गिल ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. वह आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए. 

Advertisement

पहली बार एक सीजन में 3 लोगों ने बनाए 700+ रन 
इसके साथ ही आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब एक सीजन में तीन बल्लेबाजों ने 700 से ज्यादा रन बनाए. खास बात यह रही कि पहली बार एक ही टीम के दो बल्लेबाज, शुभमन गिल और साई सुदर्शन  ने 700+ रन पूरे किए.

शुभमन के पांच शतक 
शुभमन गिल अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. उनके नाम अब 5 आईपीएल शतक हो चुके हैं. इस सूची में विराट कोहली 9 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि जोस बटलर के नाम 7 शतक दर्ज हैं.

साई हुए कोहली के क्लब में शाम‍िल 
साई सुदर्शन ने भी लगातार रिकॉर्ड बनाए. वह आईपीएल के एक सीजन में 9वीं बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने. इससे पहले विराट कोहली और डेविड वॉर्नर ही ऐसा कर पाए थे. इसके अलावा सुदर्शन अब लगातार दो आईपीएल सीजन में 700+ रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले सिर्फ क्रिस गेल और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर सके थे.

ग‍िल और साई का शतकीय साझेदारी का र‍िकॉर्ड 
गिल और सुदर्शन की जोड़ी ने पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. दोनों अब 11 सेंचुरी पार्टनरशिप के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं. उन्होंने विराट कोहली-क्रिस गेल और बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान जैसी दिग्गज जोड़ियों को पीछे छोड़ दिया.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की चमकदार पारी आखिरकार बेकार चली गई, क्योंकि गुजरात की बल्लेबाजी के सामने राजस्थान के गेंदबाज पूरी तरह बेअसर नजर आए. गुजरात ने एकतरफा अंदाज में मैच जीतकर साफ कर दिया कि क्यों उन्हें इस सीजन की सबसे खतरनाक टीम माना जा रहा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »