शारापोवा को पछाड़ सबसे अमीर महिला खिलाड़ी बनीं सेरेना

दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स फ्रेंच ओपन के फाइनल में हारने के बावजूद फोर्ब्स मैगजीन की सबसे अमीर महिला खिलाड़ियों में टॉप पर पहुंच गई हैं. फ्रेंच ओपन के फाइनल में गार्बाइन मुगुरुजा से हारने वाली सेरेना विलियम्स ने पिछले 12 महीने में 29.9 मिलियन डॉलर कमाए हैं.

Advertisement
सेरेना विलियम्स सेरेना विलियम्स

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2016,
  • अपडेटेड 7:30 AM IST

दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स फ्रेंच ओपन के फाइनल में हारने के बावजूद फोर्ब्स मैगजीन की सबसे अमीर महिला खिलाड़ियों में टॉप पर पहुंच गई हैं. फ्रेंच ओपन के फाइनल में गार्बाइन मुगुरुजा से हारने वाली सेरेना विलियम्स ने पिछले 12 महीने में 29.9 मिलियन डॉलर कमाए हैं.

मारिया शारापोवा पिछले 11 सालों से इस लिस्ट में लगातार टॉप पर बनी हुई थीं.

Advertisement

34 वर्षीय ने पिछले लगभग डेढ़ दशक से टेनिस की दुनिया पर अपना वर्चस्व बना रखा है. इस दौरान सेरेना 21 ग्रैंडस्लैम जीतकर फिलहाल स्टेफी ग्राफ के ऑल टाइम 22 ग्रैंडस्लैम जीत की बराबरी करने से बस एक कदम की दूरी पर हैं. सेरेना ने अपने टेनिस करियर के दौरान 77.6 मिलियन डॉलर कमाए, जो किसी भी अन्य महिला टेनिस खिलाड़ी की तुलना में दोगुनी रकम है. शारापोवा की कमाई पिछले साल 21.9 मिलियन डॉलर रही. अमेरिकी मिक्सड मार्शल आर्ट स्टार रोंडा राउसी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

सेरेना पिछली बार फोर्ब्स की इस लिस्ट में टॉप पर 2004 में रही थीं. उनसे पहले लगातार पांच सालों की लिए नंबर वन पर बहन वीनस विलियम्स और मार्टिना हिंगिस का कब्जा रहा था. शारापोवा ने 2004 का विम्बलडन ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट जीता और उसके बाद से वो लगातार शीर्ष पर बनी हुई थीं. साल 2016 में शारापोवा लगातार गलत कारणों से खबरों में बनी रहीं. उन्होंने मार्च के महीने में ड्रग टेस्ट में फेल होने की घोषणा की. उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद लिए गए खून के नमूने में प्रतिबंधित मेलडोनियम की मात्रा पाई गई है. हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि वो पिछले एक दशक से इस ड्रग को ले रही हैं जिसे इसी साल 1 जनवरी को प्रतिबंधित दवाओं की सूची में शामिल किया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »