'17 की उम्र से खुद कमा रही हूं, मुझे किसी के पैसों की भूख नहीं!' आखिर किस पर फूटा अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड का गुस्सा?

समरीन ने अर्शदीप सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर हो रही लगातार टिप्पणियों के खिलाफ आवाज उठाई है. पैसों के कारण अर्शदीप को डेट करने का आरोप से तंग आकर सोशल मीडिया पर उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट कर अपनी भड़ास निकाली है.

Advertisement
अर्शदीप सिंह को लेकर क्या बोली समरीन. (PHOTO: INSTAGRAM/samreenkaur__) अर्शदीप सिंह को लेकर क्या बोली समरीन. (PHOTO: INSTAGRAM/samreenkaur__)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. इस कपल को फैन्स बहुत पसंद करते हैं, लेकिन कुछ यूजर्स की वजह से समरीन कौर को ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ता है. 

कुछ ट्रोल्स ने समरीन पर यह घटिया आरोप लगाना शुरू कर दिया कि वह सिर्फ फेम और पैसों के लिए अर्शदीप को डेट कर रही हैं. इन बेसिर-पैर की बातों से तंग आकर आखिरकार समरीन कौर का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है.

Advertisement

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए समरीन कौर ने समाज और सोशल मीडिया के दोहरे रवैये पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि लोगों की मानसिकता इतनी अजीब है कि अगर आप अपने पार्टनर को छुपा कर रखें तो लोग कहते हैं कि आप उन पर गर्व महसूस नहीं करतीं. 

वहीं अगर आप अपने प्यार का खुलकर इजहार करें तो लोगों को लगता है कि आप यह सब सिर्फ पब्लिसिटी और फेम के लिए कर रही हैं. ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए समरीन ने साफ किया कि उन्हें किसी के पैसों या फेम की कोई जरूरत नहीं है. 

उन्होंने बताया कि वह 17 साल की उम्र से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं और उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपनी जिंदगी बनाई है. बचपन से ही वह खुद अपनी लाइफस्टाइल का खर्च उठाने में सक्षम रही हैं, जिसके लिए वह ईश्वर का शुक्रिया अदा करती हैं.  

Advertisement

समरीन ने अर्शदीप सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें ऐसा हमसफर मिला है, जो उन्हें पूरी तरह समझता है. उन्होंने कहा कि वह आगे भी अपने और अर्शदीप के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहेंगी, क्योंकि यह उनकी अपनी जिंदगी है. अगर किसी को उनकी ये बातें या तस्वीरें पसंद नहीं हैं तो वे बेझिझक उन्हें अनफॉलो कर सकते हैं.

एक्ट्रेस ने खासतौर पर इस बात पर दुख जताया कि महिलाएं ही अक्सर दूसरी महिलाओं को नीचा दिखाने का काम करती हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी या उनकी टीम की नजर में जो भी शख्स अपनी निजी फ्रस्ट्रेशन या नफरत निकालने आएगा, उसे तुरंत ब्लॉक कर दिया जाएगा. समरीन ने अपनी बात खत्म करते हुए लोगों से अपील की कि वे उनकी पर्सनल लाइफ में दखल न दें और उन्हें चैन से जीने दें.   
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »