मुकेश चौधरी की ये गलती देख भड़कीं साक्षी धोनी, MS Dhoni का भी गुस्सा कैमरे में कैद

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में शनिवार को चेपॉक के मैदान में चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक शानदार मुकाबला खेला गया. इस मैच में चेन्नई की टीम को 25 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. लेकिन मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

Advertisement
साक्षी धोनी का रिएक्शन वायरल. (सोशल मीडिया) साक्षी धोनी का रिएक्शन वायरल. (सोशल मीडिया)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 7:58 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में शनिवार को चेपॉक के मैदान में चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक शानदार मुकाबला खेला गया. इस मैच में चेन्नई की टीम को 25 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. लेकिन मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. दरअसल, एमएस धोनी और उनकी पत्नी का एक रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है.

Advertisement

साक्षी धोनी का रिएक्शन वायरल

दरअसल, इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. इस दौरान बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरे केएल राहुल शुरू से ही लय में दिख रहे थे. लेकिन इसी बीच सीएसक के खिलाड़ी मुकेश चौधरी ने केएल राहुल का आसान कैच छोड़ दिया. इसके बाद एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी का रिएक्शन वायरल हो गया. कैमरों ने धोनी को गुस्से में और साक्षी को निराश दिखाते हुए कैप्चर किया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

राहुल ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और शानदार 77 रन बनाए. उनका यह पारी दिल्ली को 183/6 तक पहुंचाने में मददगार साबित हुई. राहुल ने 51 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाए. उनकी शुरुआत थोड़ी सतर्क रही, लेकिन बाद में उन्होंने तेजी से रन बनाना शुरू किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: CSK vs DC Highlights, IPL 2025: धोनी नहीं कर सके मैजिक... चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन तीसरा मैच गंवाया, दिल्ली कैपिटल्स की विनिंग हैट्रिक

ऐसे रहा मुकाबला

दिल्ली ने मेजबान टीम को जीत के लिए 184 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वो 5 विकेट पर 158 रन ही बना सकी. इस मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने 15 साल बाद सीएसके को पराजित किया है.चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने एक चौके और एक सिक्स की मदद से 26 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए. वहीं विजय शंकर ने नाबाद 69 रन बनाए. विजय शंकर ने 54 गेंदों की पारी में 5 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन चार मैचों में ये तीसरी हार रही. जबकि दिल्ली की ये लगातार तीसरी जीत रही.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (डब्ल्यू), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना. इम्पैक्ट सब: शिवम दुबे.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेट कीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा. 

इम्पैक्ट सब: मुकेश कुमार.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »