ऑस्ट्रेलिया में अर्जुन तेंदुलकर का कमाल, इन्हें बताया रोल मॉडल

अर्जुन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और स्टार इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को अपना रोल मॉडल मानते हैं.

Advertisement
अर्जुन तेंदुलकर अर्जुन तेंदुलकर

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 12 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने शानदार प्रदर्शन से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. अर्जुन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और स्टार इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को अपना रोल मॉडल मानते हैं.

हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया में 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट ग्लोबल चैलेंज' के एक मैच में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया की ओर से खेलते हुए गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ महज 27 गेंद पर 48 रन की पारी खेली इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट भी लिए हैं.

Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं और वह अपने पिता सचिन तेंदुलकर और पूर्व दिग्गज पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम की बजाय मिशेल स्टार्क और बेन स्टोक्स से प्रभावित हैं. अर्जुन ने abc.net.au को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है.

अर्जुन से जब उनके रोल मॉडल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मिशेल स्टार्क और बेन स्टोक्स का नाम लिया. इसके अलावा अर्जुन ने बताया कि उनके पिता के नाम की वजह से उन पर किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं है. उन्होंने कहा, 'मैं किसी प्रकार का दबाव नहीं लेता.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »