ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग निखारने में जुटे साहा, सेलेक्शन की परवाह नहीं

ऋद्धिमान साहा और ऋषभ पंत के बीच कड़ी टक्कर मानी जाती है, क्योंकि आमतौर पर एक के कारण दूसरे को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ता.

Advertisement
Rishabh Pant Rishabh Pant

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST

भारतीय टेस्ट टीम के दो विकेटकीपरों ऋद्धिमान साहा और ऋषभ पंत के बीच कड़ी टक्कर मानी जाती है क्योंकि आमतौर पर एक के कारण दूसरे को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ता है, इन सभी बातों से परे पंत को सीनियर विकेटकीपर साहा ने हमेशा विकेट के पीछे बेहतर करने के लिए प्रेरित किया है और साथ ही इसमें वह उनकी मदद भी करते हैं.

Advertisement

पंत को हौसला दे रहे हैं साहा

इस समय दुनिया के बेहतरीन विकेटकीपरों में गिने जाने वाले ऋद्धिमान साहा ने कहा है कि वह युवा खिलाड़ी को विकेटकीपिंग में सुधार करने को लेकर बातें बताते रहते हैं. साहा ने साथ ही कहा है कि दोनों के बीच किसी तरह की प्रतिस्पर्धा नहीं है. साहा को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में उंगली में चोट लग गई थी.

वह हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट टीम में वापसी करने में सफल रहे थे, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए थे. साहा ने आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'हम आपस में मस्ती करते रहते हैं. हम एक साथ अभ्यास करते हैं और खेल के बारे में लगातार बात करते रहते हैं. वह हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं. हमने साथ मिलकर कुछ चीजों पर बात की है.

Advertisement

विकेटकीपिंग में बता रहे हैं नई बातें

साहा ने कहा, 'मैंने पंत को कुछ चीजें बताई हैं जिनपर वो अपनी सहुलियत के हिसाब से काम करेंगे. वह अभ्यास में उनकी कोशिश करेंगे. ऐसा नहीं है कि वह एक दिन इन चीजों पर काम करेंगे और वह काम करने लगेंगीं. उन्हें लगेगा कि यह चीजें उनके लिए बेहतर हैं तो वह कोशिश करेंगे ट्रेनिंग में उनका अभ्यास करेंगे.

साहा ने आगे बताते हुए कहा, 'यह टिप्स नहीं है यह एक तरह से खेल पर की गई चर्चा है. मैंने उन्हें वो बातें बताई हैं जो मैं फॉलो करता हूं और इससे मेरा काम आसान होता है. मैंने उनसे कहा कि आप भी यह आजमा सकते हैं, देखते हैं काम करती हैं या नहीं. हम आपस में चर्चा जरूर करते हैं.

प्लेइंग इलेवन में चयन पर बोले साहा

भारतीय टेस्ट टीम का अगला दौरा इसी साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का होगा और तब तक साहा 36 साल के हो चुके होंगे. न्यूजीलैंड सीरीज में प्लेइंग इलेवन में न चुने जाने पर उनसे जब उनके भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी के लिए यह उम्मीद लाजमी है कि वह अगली सीरीज में चुना जाए.

साहा ने कहा, 'हम सभी भारत के लिए खेलते हैं. टीम चयन सर्वश्रेष्ठ संयोजन को ध्यान में रखकर किया जाता है. हमें इसका सम्मान करना चाहिए. मैंने अंतिम सीरीज खेली थी, पंत ने नहीं. न्यूजीलैंड में वो खेले मैं नहीं खेला. निजी तौर पर हम सभी उम्मीद करते हैं कि खेलेंगे, लेकिन पहले टीम आती है. इस समय पूरे विश्व में कोरोनावायरस का कहर जारी है.

Advertisement

IPL पर फैसले को बताया सही

इसी कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को भी स्थगित कर दिया गया है. पहले आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी, लेकिन अब इसे 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इस पर साहा ने कहा, जीवन और परिवार पहले आता है. इसके बाद आप खेल की बात कर सकते हो.

हम सभी ने खेल के लिए काफी कुछ कुर्बान किया है, लेकिन कई सारे लोग प्रभावित होते हैं तो यह जरूरी नहीं है. इसलिए हमें कुछ समय के लिए जरूरी एहतियात बरतने होंगे. हमें स्थिति के बेहतर होने का इंतजार करना होगा. हम सभी आईपीएल में अच्छा करना चाहते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »