बारिश और कीवी बल्लेबाजों ने 'विराट' सेना को थकाया, न्यूजीलैंड एक विकेट के नुकसान पर 152 रन

कानपुर टेस्ट मैच का दूसरा दिन न्यूजीलैंड के नाम रहा. खेल के दूसरे दिन भारतीय पारी को 318 रन पर समेटने के बाद कीवी बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपनी टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

Advertisement
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली

अमित रायकवार

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:02 PM IST

कानपुर टेस्ट मैच का दूसरा दिन न्यूजीलैंड के नाम रहा. खेल के दूसरे दिन भारतीय पारी को 318 रन पर समेटने के बाद कीवी बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपनी टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया. न्यूजीलैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं और वो अभी भी भारत से 166 रन पीछे है. कप्तान विलियम्सन और लाथम ने जबरदस्त बल्लेबाजी की. बारिश ने खेल में खलल डाला और दूसरे दिन का खेल पूरा नहीं हो सका.

Advertisement


टीम इंडिया ने दूसरे दिन की शुरुआत 291 रन से की. रवींद्र जडेजा और उमेश यादव पर स्कोर को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी थी. दोनों बल्लेबाजों ने ऐसा ही किया. जडेजा और यादव ने कीवी गेंदबाजों के सामने तेजी से रन बटोरे. दोनों बल्लेबाजों ने किसी तरह की कोई भी कोताही नहीं बरती और जल्दी ही भारत के स्कोर को 300 रन के पार पहुंचा दिया.


रवींद्र जडेजा ने शुरुआत से ही तेजी में रन बनाए. उन्होंने 44 गेंदों में शानदार 42 रन की पारी खेली और नॉट आउट रहे. उनकी इस पारी में सात चौके और एक छक्का शामिल था. जडेजा और उमेश यादव ने मिलकर 18 रन जोड़े और टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.


ग्रीन पार्क का विकेट पहले दिन से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो रहा था. कप्तान विराट कोहली ने शुरूआत से ही तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा को आक्रमण पर लगाया. लेकिन दोनों को कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई. इसके कुछ देर बाद तेज गेंदबाज उमेश यादव ने मार्टिन गप्टिल को 21 के निजी स्कोर पर चलता किया. इसके साथ ही टीम इंडिया की पहली पारी सिमट गई.

Advertisement


न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और टॉम लाथम ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली. इस दौरान भारतीय गेंदबाजों को जरूर कुछ मौके मिले. लेकिन भाग्य ने न्यूजीलैंड का साथ दिया. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी हुई. इस साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में पहुंचने में कामयाब रहा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »