इंग्लैंड दौरे पर इंडिया अंडर-19 टीम के साथ नहीं जाएंगे राहुल द्रविड़

द्रविड़ अंडर-19 टीम के साथ साथ भारत ए टीम के कोच भी हैं और 15 जुलाई के दौरान ही उन्हें भारत ए टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना पड़ेगा.

Advertisement
राहुल द्रविड़ और ईशान किशन राहुल द्रविड़ और ईशान किशन

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 7:22 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने हाल ही में आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट को घरेलू टीम की कोचिंग के लिए छोड़ दिया है. जिसके बाद उनके फैसले की हर जगह तारीफ हो रही है. वहीं इसे लेकर एक परेशानी खड़ी हो गई है. बीसीसीआई ने द्रविड़ को घरेलू टीमों का कोच बने रहने के दो साल के अनुबंध के लिए 4.5 करोड़ का भुगतान करने का फैसला किया है. लेकिन फिर भी वह 15 जुलाई से शुरू हो रहे अंडर 19 टीम के इंग्लैंड दौरे पर उपलब्ध नहीं रहेंगे. दरअसल कारण ये है कि द्रविड़ अंडर-19 टीम के साथ साथ भारत ए टीम के कोच भी हैं और 15 जुलाई के दौरान ही उन्हें भारत ए टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना पड़ेगा.

Advertisement

वैसे द्रविड़ को दोनों टीमो का कोच नियुक्त करने के बीसीसीआई के फैसले की आलोचना करने का ये सबसे बड़ा कारण है. एक अंग्रेजी अखबार ने बीसीसीआई अधिकारी के हवाले से लिखा है कि, “इस दौरे के लिए हम द्रविड़ की जगह किसी और को अंडर-19 टीम का कोच नियुक्त करेंगे.” हालांकि इससे बोर्ड की परेशानी पूरी तरह हल नहीं होगी. क्योंकि अंडर-19 टीम के गेंदबाजी कोच पारस मारंबे और फील्डिंग कोच अभय शर्मा भी सीओए के नए अनुबंध के चलते हितों के टकराव से जूझ रहे हैं.

इस पर बीसीसीआई अधिकारी का कहना है कि, “हमारे साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले हर किसी को अपने हित के मुद्दों का हल निकालना होगा, और हम सभी को 12-महीने का अनुबंध देंगे.” इसका मतबल ये है कि अभय शर्मा को हिमांचल प्रदेश टीम के कोच का पद छोड़ना पड़ेगा और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो बोर्ड को अंडर-19 टीम के लिए नया फील्डिंग कोच ढूंढना होगा. उस अधिकारी ने अखबार को दिए अपने बयान में ये भी कहा है कि इंग्लैंड को दौरा शुरू होने से पहले वह फीजियो, ट्रेनर और वीडियो एनालिस्ट समेत पूरे कोचिंग स्टाफ के नाम की घोषणा कर देंगे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »