'संजू मेरा फर्स्ट चॉइस, तुम्हारा फुल-टाइम ऑब्सेशन', सैमसन पर सवाल उठाया तो अश्विन ने ली चुटकी

भारतीय टीम ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी. हालांकि न्यूजीलैंड ने आखिरी दोनों मैच जीतकर सीरीज का अंतर 3-2 कर दिया. इस टी20 सीरीज में संजू सैमसन का प्रदर्शन निराशाजनक रही, जिसके चलते उनपर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Advertisement
संजू सैमसन की खराब फॉर्म जारी, आखिरी मैच में भी हुए फ्लॉप. (Photo: AP) संजू सैमसन की खराब फॉर्म जारी, आखिरी मैच में भी हुए फ्लॉप. (Photo: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला. संजू सैमसन ने पांच मैचों में 21.40 की औसत से महज 107 रन बनाए. संजू सैमसन पर भारतीय टीम का भरोसा कायम रहा. ऐसे में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को तीन मैचों में बेंच पर ही बैठना पड़ा.

खराब प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन आलोचकों के निशाने पर हैं. हालांकि उनकी आलोचना पर पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया है. सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में सलामी बल्लेबाज संजू महज 4 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने अश्विन को टैग करते हुए संजू के लगातार खराब प्रदर्शन का जिक्र किया और उनके समर्थन पर सवाल उठाया.

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन ने भी बिना देर किए चुटीले अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने लिखा, 'संजू मेरा फर्स्ट चॉइस है, तुम्हारा फुल-टाइम ऑब्सेशन.' उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया.

संजू सैमसन ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 67, 14, 18, 4 और 4 रन बनाए. पहले मुकाबले में अर्धशतक जड़ने के बाद वह बाकी चार पारियों में बड़ी पारी नहीं खेल सके. संजू के खराब प्रदर्शन के बाद ओपनिंग स्लॉट को लेकर बहस तेज हो गई है.

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में दो मैच खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने 4 और 45 रन बनाए. उनके आक्रामक अंदाज के बाद टीम चयन को लेकर चर्चाएं और बढ़ गई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »