तीसरे टी20 के साथ ही सीरीज भी जीतने उतरेंगे धोनी के वीर

भारत ने रांची में शुक्रवार को हुए दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को 69 रनों से करारी शिकस्त दे कर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. पुणे में हुआ पहला टी-20 मैच भारत हार गया था. अब भारत तीसरा टी20 जीतकर लगातार दूसरी सीरीज जीतने उतरेगा.

Advertisement
सीरीज जीतने उतरेंगे धोनी के वीर सीरीज जीतने उतरेंगे धोनी के वीर

सूरज पांडेय

  • विशाखापट्टनम,
  • 14 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:28 PM IST

विशाखापट्टनम में रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे और आखि‍री टी20 मैच का बिगुल बज चुका है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सीरीज में दोनों ही टीमें 1-1 अंकों की बराबरी पर हैं. ऐसे में दूसरे टी-20 में शानदार जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम की नजर लगातार दूसरी टी-20 सीरीज जीतने पर रहेगी.

Advertisement


भारत ने रांची में शुक्रवार को हुए दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को 69 रनों से करारी शिकस्त दे कर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. पुणे में हुआ पहला टी-20 मैच भारत हार गया था. दूसरे टी-20 मैच में भारत ने अपनी मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर श्रीलंका के गेंदबाजों को पस्त कर दिया. पहले टी-20 में भारतीय बल्लेबाज 101 रनों पर ही ढेर हो गए थे, लेकिन दूसरे मैच में बल्लेबाजों ने बताया कि वह महज एक इत्तेफाक था.


सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 25 गेंदों में 51 रनों की तूफानी पारी खेली. रोहित शर्मा ने भी अपनी फॉर्म का परिचय दिया. इनके अलावा सुरेश रैना ने भी अपने बल्ले से रन बरसाए. युवा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरे.


हालांकि युवराज दोनों मैचों में कुछ खास नहीं कर सके. उनका फॉर्म में न लौटना कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए चिंता का विषय है. युवी के साथ ही अजिंक्य रहाणे का फॉर्म में ना होना भी भारतीय कप्तान के लिए परेशानी का सबब है. अगले मैच में उनकी जगह मनीष पांडेय को मौका मिल सकता है.

Advertisement

गेंदबाजों से खुश होंगे धोनी
भारतीय गेंदबाजों से कप्तान काफी खुश होंगे. दोनों ही मैचों में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया. पहले मैच में छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के पांच बल्लेबाजों भारतीय गेंदबाजों ने पवेलियन की राह दिखाई थी. अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा और स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन दोनों ने अभी तक अपने अनुभव का बखूबी इस्तेमाल किया है.

बुमराह का लगातार अच्छा प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका के खिलाफ भी युवा जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है. वह विकेट लेने के साथ-साथ रन रोकने में भी कामयाब रहे हैं. अंतिम ओवरों में बुमराह भारत के लिए काफी उपयोगी साबित हुए हैं. धोनी चाहेंगे की टीम दूसरे मैच में जिस तरह खेली थी तीसरे मैच में भी उसी तरह खेले.

हर विभाग में बेहाल है श्रीलंका
वहीं श्रीलंका के लिए दोनों ही क्षेत्रों में चिंता की बात है. उनकी बल्लेबाजी दोनों मैचों में खास प्रभावित करने वाली नहीं रही. गेंदबाजी पहले मैच के बाद दूसरे मैच में भी बेअसर रही.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »