PSL 2026: टीम होटल में घुसपैठ से हड़कंप, शाहीन-रजा विवाद के बाद PCB सख्त... बनाए कड़े न‍ियम

लाहौर में टीम होटल में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल टूटने के बाद PCB ने PSL फ्रेंचाइजियों के लिए नए सख्त नियम जारी किए हैं. अब खिलाड़ियों को परिवार से मिलने के लिए 24 घंटे पहले अनुमति लेनी होगी. सिर्फ करीबी रिश्तेदारों को ही एंट्री मिलेगी. शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा के मामले के बाद ऐसा हुआ है.

Advertisement
स‍िकंदर रजा (दाएं) के पोस्ट के बाद बड़ा खुलासा, PSL में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल हुआ टाइट (Photo: AFP) स‍िकंदर रजा (दाएं) के पोस्ट के बाद बड़ा खुलासा, PSL में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल हुआ टाइट (Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:38 PM IST

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दौरान टीम होटल में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के उल्लंघन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सभी फ्रेंचाइजियों के लिए नए और सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह मामला तब सामने आया जब ज‍िम्बाब्वे के कप्तान स‍िकंदर रजा (Sikandar Raza) जो इस समय लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) का हिस्सा हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर PCB का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने बताया कि उन्हें टीम होटल में अपने परिवार से मिलने की अनुमति मिली थी.

Advertisement

इस पोस्ट के तुरंत बाद PCB हरकत में आया और सभी आठ फ्रेंचाइजियों व अधिकारियों को मेल भेजकर नए नियम लागू कर दिए. PTI की र‍िपोर्ट के अनुसार, अब कोई भी खिलाड़ी या अधिकारी टीम होटल में अपने परिवार से मिलने से पहले कम से कम 24 घंटे पहले बोर्ड से अनुमति लेगा.
यह भी पढ़ें: 'मेहनत के हिसाब से पैसा नहीं मिलता', IPL छोड़ PSL क्यों खेल रहा ये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, बताई पूरी वजह

PCB ने यह भी स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात के लिए होटल में अलग से उचित स्थान तय किया जाएगा. इसके अलावा, केवल खिलाड़ी की पत्नी, माता-पिता, भाई और बहन को ही कमरे में आने की अनुमति होगी, वह भी पूर्व स्वीकृति के साथ.

पिछले शनिवार रात को हुए घटनाक्रम ने स्थिति को गंभीर बना दिया था, जब शाहीन शाह आफरीदी और सिकंदर रजा के मामले में देर रात उनके कमरे में चार मेहमान पाए गए. इस घटना को सुरक्षा एजेंसियों ने गंभीरता से लिया.
यह भी पढ़ें: PSL 2026: पाकिस्तानी बैटर फखर जमां पर दो मैच का बैन, बॉल के साथ की ये हरकत, देखें VIDEO

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने PCB को साफ संदेश दिया है कि यदि सभी फ्रेंचाइजियां सख्ती से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं करेंगी, तो खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मुश्किल हो जाएगा.

बताया जा रहा है कि PCB के सिक्योरिटी मैनेजर और एंटी-करप्शन विंग ने भी इस उल्लंघन पर अपनी चिंता जताई है और PSL के CEO सलमान नसीर को इस बारे में अवगत कराया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement