इस पूर्व PAK खिलाड़ी ने कहा- अंडर 19 टीम के लिए द्रविड़ जैसा कोच हो

रमीज राजा ने पीसीबी को सलाह दी है कि वह बीसीसीआई की तरह अंडर 19 टीम के लिए राहुल द्रविड़ जैसे सम्मानित पूर्व क्रिकेटर को नियुक्त करे.

Advertisement
पृथ्वी शॉ और राहुल द्रविड़ पृथ्वी शॉ और राहुल द्रविड़

विश्व मोहन मिश्र

  • कराची,
  • 01 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 6:55 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को सलाह दी है कि वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के नक्शेकदम पर चलते हुए अंडर 19 टीम के लिए राहुल द्रविड़ जैसे सम्मानित पूर्व क्रिकेटर को नियुक्त करे.

रमीज राजा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पीसीबी को राष्ट्रीय जूनियर टीम के साथ पूर्व टेस्ट क्रिकेटर को नियुक्त करने पर विचार करना चाहिए जो प्रतिष्ठित और सम्मानित हो जैसा राहुल द्रविड़ (भारत के अंडर 19 और ए कोच) के रूप में भारत ने किया है.'

Advertisement

बता दें कि पाकिस्तान इस महीने न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहा है. ऐसे में राजा ने कहा कि युवा स्तर पर प्रतिभा की पहचान और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना टीम की उपलब्धियों से अधिक महत्वपूर्ण है.

एजेंसी के मुताबिक रमीज ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान करना और फिर उन्हें निखारने जितना महत्वपूर्ण है.'

उन्होंने कहा कि 'भारत को राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी का फायदा मिला जो युवाओं के आदर्श हैं. जब युवाओं के पास द्रविड़ जैसा अध्यापक और मेंटर होता है, तो वह काफी कुछ सीखता है और बेहतर व्यक्ति और खिलाड़ी बनता है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement